Advertisement

ग्रीनलैंड को सिर्फ हम ही बचा सकते हैं, दुनिया में शांति के लिए मांग रहा बर्फ का एक टुकड़ा- ट्रंप

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड को सिर्फ वो ही बचा सकते हैं. अमेरिका के अलावा कोई भी ग्रीनलैंड को नहीं बचा सकता. इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय देशों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यूरोपीय यूनियन की सरकार को मुझसे सीखना चाहिए.

Donald Trump
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने यूरोप को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है. लेकिन वो सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है. दुनिया हमको फॉलो करके बर्बादी से बच सकती है. ट्रंप ने कहा कि मैंने कई देशों को बर्बाद होते देखा है. यूरोप अभी नहीं समझ रहा है. यूरोपीय यूनियन की सरकार को मुझसे सीखना चाहिए.

ग्रीनलैंड को US के अलावा कोई नहीं बचा सकता- ट्रंप
दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के अलावा कोई भी देश ग्रीनलैंड को सुरक्षित करने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों का सम्मान करता हूं. हमने दूसरे वर्ल्ड वॉर में ग्रीनलैंड की मदद की थी. हमारे शिवाय कोई दूसरा ग्रीनलैंड की रक्षा नहीं कर सकता. हमवे वर्ल्ड वॉर 2 में ग्रीनलैंड को बचाया है. हमन बेवकूफ थे, जो ग्रीनलैंड को वापस दे दिया. ट्रंप ने कहा कि हम ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए मिलिट्री का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ट्रंप ने NATO को दिखाया आईना-
ट्रंप ने कहा कि हम दुनिया की सुरक्षा के लिए सिर्फ एक बर्फ का टुकड़ा चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर यूरोपीय देशों की प्रतिक्रिया को याद रखेगा. ट्रंप ने कहा कि नाटो को हमने कई दशक तक फंड दिया. लेकिन उनको बदले में बहुत कम मिला. नाटो की सारी फंडिंग अमेरिका से होती है.

यूक्रेन पर पुतिन से कर रहे हैं बातचीत- ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि वो यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि संघर्ष सुलझाने के लिए वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में खून-खराबा रोकना उनकी प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement