इजरायल ने हिजबुल्लाह पर बड़ा हमला किया है. इजरायली सेना का दावा है कि उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह के करीब 300 ठिकानों पर एक साथ बमबारी की है. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हम सिर्फ आतंकी ठिकानों का निशाना बना रहे हैं. जहां हिजबुल्लाह ने हथियार छुपाए हैं हमला वहां कर रहे हैं. इजरायल ने हिजबुल्लाह पर रॉकेट से हमला किया.