scorecardresearch
Advertisement

गुंजन दीक्षित

Anchor & Producer, TVTN

एक छोटे से शहर से अपने सपनों को उड़ान देने बड़े शहर पहुंची गुंजन दीक्षित को टीवी पत्रकारिता में करीब 5 साल का अनुभव है. इन पांच सालों में अलग-अलग टीवी चैनल्स में मुखर होकर खबरों को पहुंचाया. ख़बर चाहे कोई भी हो उसे किस तरह से दर्शकों तक पहुंचाना है, ये अंदाज गुंजन बखूबी जानती हैं और इसी अंदाज के लिए गुंजन की एक पहचान भी है. खबरें राजनीति से जुड़ी हों, क्राइम से जुड़ी हों, बिना किसी शोर शराबा और मिर्च मसाला लगाए दर्शकों तक सटीक खबर पहुंचाना गुंजन का लक्ष्य है और इसी लक्ष्य को लेकर गुंजन हाजिर हैं गुड न्यूज टुडे पर. तो राजनीति की रणनीति, अपराध की अंदरूनी या फिर जनहित की जरूरी खबरों के लिए गुड न्यूज टुडे पर रोज़ाना मिलिए गुंजन दीक्षित से..

Follow गुंजन दीक्षित on: