मेष (Aries)
जीवन में तमाम परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा. करियर में बदलाव के साथ बड़ी सफलता भी मिलेगी. धन अवश्य आएगा, पर मैनेजमेंट पर ध्यान रखना होगा. इस वर्ष धन स्वास्थ्य की समस्याओं में खर्च होगा. शनिदेव की उपासना विशेष लाभकारी होगी.
वृषभ (Tauras)
इस वर्ष स्थान परिवर्तन होगा, तब स्थितियां बेहतर होंगी. धन की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा, संपत्ति का लाभ होगा. स्वास्थ्य और शिक्षा के मामलों में इस वर्ष धन का खर्च बढ़ेगा. जब तक बहुत आवश्यक न हो, कर्ज लेने से बचाव करें. शिव जी की उपासना आपके लिये मंगलकारी होगी.
मिथुन (Gemini)
आर्थिक पक्ष लगातार बेहतर होता जाएगा. रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. इस वर्ष नयी संपत्ति खरीद सकते हैं. धन के अनावश्यक खर्चे या कर्ज बांटने से बचाव करें. पूरे वर्ष सूर्य देव की उपासना से लाभ होगा.
कर्क (Cancer)
कुल मिलाकर वर्ष मध्यम कहा जाएगा पर कोई न कोई संपत्ति अवश्य खरीदेंगे. करियर में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. शेयर बाजार, लाटरी और सट्टे आदि से दूर रहें. पूरे वर्ष शिव जी की उपासना से लाभ होगा.
सिंह (Leo)
आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहेगी. परिवार और संतान की जिम्मेदारियां निभा पाएंगे. संपत्ति खरीदने और स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है. इस वर्ष फ़िज़ूलख़र्ची पर ध्यान बनाये रखें. पूरे वर्ष बृहस्पति देव के मन्त्रों का जप करें.
कन्या (Virgo)
करियर और धन के मामले में उतार चढ़ाव रहेगा. संपत्ति और शिक्षा के मामलों पर काफी धन खर्च होगा. धन की स्थिति में दबाव बना रहेगा. इस वर्ष स्वास्थ्य पर ध्यान देना काफी आवश्यक होगा. पूरे वर्ष शनि देव के मन्त्रों का जप करें.
तुला (Libra)
कुल मिलाकर वर्ष संतोषजनक रहेगा. आर्थिक पक्ष और कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होता जायेगा. शुभ और मंगल कार्यों में धन के खर्चे बढ़ेंगे. पूरे वर्ष भगवान सूर्य की उपासना लाभकारी होगी.
वृश्चिक (Scorpio)
इस वर्ष नए कार्य में लाभ की स्थितियां बन रही हैं. कर्ज और धन की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. फंसा हुआ धन मिलने की संभावना बनती हैं. नए काम की शुरुआत में इस वर्ष सावधानी रखें. बृहस्पति मन्त्र के निरंतर जप करने से आपको लाभ होगा.
धनु (Sagittarius)
तमाम समस्याएं हल होने वाला वर्ष होगा. धन के और संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे. स्थान परिवर्तन और संपत्ति लाभ के योग हैं. इस वर्ष आप नया वाहन खरीद सकते हैं. नियमित रूप से सूर्य देव की उपासना करें.
मकर (Capricorn)
धन और करियर की स्थिति में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां ठीक होती जायेंगी. शिक्षा और संपत्ति के मामले में आपका धन खर्च होगा. इस वर्ष धन के लेन-देन और निवेश में सावधानी रखें. पूरे वर्ष शनि मन्त्र का जप करें.
कुंभ (Aquarius)
तमाम समस्याएं हल होने वाला वर्ष होगा. धन के और संपत्ति के मामले बहुत अच्छे रहेंगे. वर्ष की शुरुआत में संपत्ति लाभ के योग हैं. इस वर्ष आप नया वाहन खरीद सकते हैं. नियमित रूप से बृहस्पति मन्त्र का जप करें.
मीन (Pisces)
करियर और आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव रह सकता है. कर्ज और खर्चों का दबाव परेशान करेगा. परिवार के सहयोग से स्थितियों को संभाल लेंगे. इस वर्ष स्वास्थ्य और संतान पर काफी धन खर्च के योग बन रहे हैं. शनि देव की उपासना से लाभ होगा.