मेष मासिक राशिफल
मेष मासिक राशिफल
Aries Monthly Horoscope October 2026: अक्टूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए रिश्तों, काम, पैसे और निजी फैसलों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है. इस महीने कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और फैसलों पर पड़ सकता है. महीने की शुरुआत बातचीत और जरूरी काम निपटाने से होगी, जबकि अंत में आत्मविश्वास, प्रेम और रचनात्मकता से जुड़े मामलों में नई शुरुआत के संकेत मिलेंगे. हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना जरूरी होगा.
बातचीत और जरूरी कामों पर रहेगा फोकस
2 अक्टूबर को चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. इससे बातचीत, कागजी काम, छोटी यात्राओं और जरूरी चर्चाओं पर ध्यान बढ़ेगा. 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री होगा. इसके बाद पुराने रिश्तों और भावनाओं को लेकर मन में उलझन पैदा हो सकती है. 4 अक्टूबर को कर्क राशि का चंद्रमा परिवार, घर और भावनात्मक सुरक्षा से जुड़े मामलों को सामने लाएगा.
काम और सेहत पर देना होगा ध्यान
6 अक्टूबर से सिंह राशि का चंद्रमा रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा. 9 अक्टूबर तक कन्या राशि का चंद्रमा काम, सेहत और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने का मौका देगा. इस दौरान लंबे समय से अटके काम पूरे करने पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है.
रिश्तों में जल्दबाजी से बचें
11 अक्टूबर को चंद्रमा तुला राशि में पहुंचेगा और इसी दौरान नवरात्रि की शुरुआत होगी. रिश्तों और पार्टनरशिप से जुड़े मामले महत्वपूर्ण रहेंगे. 12 अक्टूबर से शुक्र के अस्त होने के कारण भावनाओं और पैसों से जुड़े फैसलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है. इसलिए कोई स्थायी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें. 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में आएगा, जिससे रिश्तों और समझौतों से जुड़े मुद्दे ज्यादा स्पष्ट होकर सामने आ सकते हैं. 18 अक्टूबर को मकर राशि का चंद्रमा करियर से जुड़े मामलों को सक्रिय करेगा.
दशहरा के आसपास मिल सकती है राहत
19 और 20 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, महानवमी और दशहरा जैसे त्योहार रहेंगे. यह समय किसी पुराने तनाव या निजी परेशानी को पीछे छोड़ने का मौका दे सकता है. 21 अक्टूबर से नेटवर्किंग और प्रोफेशनल संपर्कों से जुड़े मामलों में गतिविधियां बढ़ेंगी. 23 अक्टूबर को मीन राशि का चंद्रमा आराम और खुद को समय देने का संकेत देता है. इसके अगले दिन 24 अक्टूबर से बुध वक्री होगा. ऐसे में जरूरी दस्तावेज, बातचीत और योजनाओं को दोबारा जांचना बेहतर रहेगा.
महीने के अंत में बढ़ेगा आत्मविश्वास
25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के साथ मेष राशि में चंद्रमा आएगा. निजी मामले इस दौरान केंद्र में रहेंगे. इसी दिन से बुध के अस्त होने के कारण बातचीत और फैसलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी होगी. 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेगा. इससे रचनात्मकता, पढ़ाई, प्रेम, बच्चों और आत्मविश्वास से जुड़े मामलों में नई दिशा मिलने के संकेत हैं.
अक्टूबर में क्या करने से बचें
इस महीने सिर्फ पुरानी यादों के कारण पुराने रिश्ते में वापस जाने से बचें. 24 अक्टूबर के बाद बड़े कॉन्ट्रैक्ट या जरूरी दस्तावेज बिना जांचे साइन न करें. 12 से 29 अक्टूबर के बीच गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें. साथ ही काम का दबाव इतना न बढ़ने दें कि आपकी निजी जिंदगी और मानसिक शांति प्रभावित होने लगे.
मेष राशि वालों के लिए खास सलाह
अक्टूबर का महीना अधूरे काम पूरे करने और कमजोर रिश्तों या प्रतिबद्धताओं पर दोबारा विचार करने का है. जल्दबाजी के बजाय तैयारी और सही समय का इंतजार करें. महीने के आखिर में गुरु का सिंह राशि में प्रवेश आपको ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका दे सकता है.
ये भी पढ़ें: