scorecardresearch

Sharad Purnima 2026 Astrology: इस दिन बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत और मिलेगा प्रेम

साल 2026 में 25 अक्टूबर को मनाई जाने वाली शरद पूर्णिमा पर तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस शुभ संयोग से वृषभ, कन्या, मकर और तुला राशि के जातकों को प्रेम, धन, व्यापार और करियर में विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

Advertisement
शरद पूर्णिमा पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत शरद पूर्णिमा पर चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत

शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्तूबर, दिन रविवार को मनाई जाएगी. ज्योतिष गणनाओं के हिसाब से पूर्णिमा के आस-पास बुध और शुक्र की चाल में बदलाव होने के संदेश मिल रहे है. वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, दोनों ग्रह तुला राशि में हैं और इनके एक साथ होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता दिखाई दे रहा है. शुक्र को प्रेम, रिश्तों, सुख-सुविधाओं, कला और भौतिक सुख का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, बातचीत, व्यापार, गणना और आर्थिक फैसलों से जुड़ा है. इसलिए ज्योतिषीय मान्यताओं में इस संयोग को प्रेम, धन और कारोबार से जोड़कर देखा जाता है. बुध की वक्री चाल 13 नवंबर तक और शुक्र की वक्री अवधि नवंबर के मध्य तक रहने का अनुमान है. इस दौरान कुछ राशियों को नए अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि वक्री ग्रहों के कारण फैसलों में सावधानी रखने की भी जरूरत है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में कुछ नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं कारोबारियों को कमाई बढ़ाने के रास्ते मिल सकते हैं. अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उसे वापस पाने की उम्मीद बन सकती है. हालांकि, निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र का यह संयोग आर्थिक मामलों में जातकों के अनुकूल रहने वावा है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन सकती है और आय बढ़ाने के नए रास्ते सामने आ सकते हैं. परिवार से जुड़े मामलों में भी राहत मिल सकती है. घर के जरूरी काम पूरे करने या आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की योजना बना रहे लोगों की योजना पूरी होगी. 

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सकता है. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कारोबार करने वालों को नए प्रोजेक्ट पर आगे काम करने का मौका मिल सकता है. मकान या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल होने की उम्मीद है. हालांकि, किसी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी करने से बचें और सोच समझकर फैसला लें.

तुला राशि
बुध और शुक्र दोनों के तुला राशि में होने के कारण इस राशि को भी ज्योतिषीय नजरिए से महत्वपूर्ण फायदा होने जा रहा है. शुक्र प्रेम और आकर्षण से जुड़ा है, जबकि बुध बातचीत और समझदारी का कारक माना जाता है. जातकों को प्रेम संबंधों में बातचीत बेहतर करने और आपसी गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा. कारोबार में क्लाइंट से रिश्ते अच्छे होंगे, नए संपर्क बनाने के लिहाज से भी ये समय उपयोगी होगा. हालांकि, बुध की वक्री चाल के दौरान किसी समझौते या जरूरी दस्तावेज को ध्यान से पढ़कर ही साइन या कोई फैसला लें. 
 

ये भी पढ़ें