scorecardresearch

Virgo 30 March to 5 April horoscope 2026: इस हफ्ते जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, जानें क्यों महादेव की पूजा और 'धैर्य' ही बनेगा आपकी ढाल

पारिवारिक रिश्तों में भरोसे की नींव कमजोर न होने दें और बजट पर कड़ाई से नियंत्रण रखें. मानसिक तनाव से बचने के लिए महादेव की शरण और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप आपको नई दिशा दिखाएगा.

Virgo weekly Horoscope Virgo weekly Horoscope

इस सप्ताह कन्या राशि वालों को रिश्तों, काम, पैसों और स्वास्थ्य, चारों ही क्षेत्रों में संतुलन बनाना सीखना होगा. आपको ग्रहों की चाल साफ बता रही है कि यह समय शांति, समझदारी और डिसिप्लिन को फॉलो करने का है. इस पूरे सप्ताह आपको धैर्य बना कर रखना होगा, जिससे चीजें धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती चली जाएं. अगर जल्दबाजी करते हैं तो भविष्य में उसका भुगतान भी करना पड़ सकता है. 

रिश्तों में भरोसा है जरूरी 
इस सप्ताह आप परिवार को ज्यादा महत्व देंगे. वे फालतू किसी को शक करने का मौका न दें, नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है. खास कर पार्टनर और परिवार का भरोसा बना कर रखें. किसी भी हाल में उनका का विश्वास न तोड़ें. वहीं अगर कुछ समझ न आए तो बुजुर्गों की सलाह ले सकते हैं. वह आपको असमंजस से निकाल सकते हैं. 

साथ ही घर-परिवार के लोगों को जोड़कर रखने की आपकी कोशिशें सफल होंगी. साथ इस सप्ताह कहीं दूर के रिश्तेदारों या विदेश में मौजूद लोगों से संपर्क भी बढ़ सकता है. 

कामकाज और करियर
करियर को लेकर बिलकुल सतर्क रहें, छोटी से छोटी चीजों पर ध्यान दें क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही आपकी मेहनत को बेकार कर सकती है. गलत फैसलों और लालच से बचें. दूसरों के काम में दखल देने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें.

आपका अनुशासन और मेहनत धीरे-धीरे काम को गति देगा. कभी-कभी कार्यों में सुस्ती महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें.

पूरे सप्ताह बजट पर मजबूत पकड़ रखें
इस सप्ताह पैसों को लेकर लापरवाही न करें. खर्चे पहले से ही ज्यादा रहने वाले हैं, इसलिए बजट पर कड़ाई से नियंत्रण रखें. किसी भी बड़े फैसला करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. आवेश में आकर या दिखावे के लिए पैसे खर्च न करें. 


स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील रहें.
थकान या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. किसी से भी अपने मन की बात शेयर करें. जिनसे भी तकलीफ है, उनसे बात करके बातों को सुलझाएं. अगर फिर भी तनाव ज्यादा हो तो खुद को व्यस्त रखें, जिससे उस बात पर ध्यान न जाए. धैर्य ही इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी.

  • शुभ रंग- सी ब्लू
  • शुभ अंक- 2, 3, 5 और 7
  • हफ्ते का उपाय- किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें.  

मन को शांत रखने के लिए भगवान महादेव शिवशंकर की पूजा-अर्चना करें. उसके साथ कम से कम 11 या 51 बार 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जप लाभ देगा. साथ ही अनुशासन और धैर्य बनाएं रखें. 

ये भी पढ़ें