scorecardresearch

कर्क मासिक राशिफल फरवरी 2023: सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत, फरवरी में कर्क वाले रखें इन बातों का ध्यान

कर्क माह का राशिफल फरवरी 2023: फरवरी 2023 का महीना कर्क राशि वालों के लिए नई चुनतियों से भरा रहेगा. इस महीने आपको पेट और गले की समस्या हो सकती है. आगे डिटेल में जानिए करियर, आर्थिक और सेहत के लिहाज से फरवरी का महीना आपके जीवन के लिए कैसा रहेगा.

Advertisement
कर्क मासिक राशिफल फरवरी 2023 कर्क मासिक राशिफल फरवरी 2023
हाइलाइट्स
  • स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव संभव

कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह कम फलदायी हो सकता है. ये महीना आपके लिए कुछ नई चुनौती पेश कर सकता है लेकिन नवम भाव में बृहस्पति की उपस्थिति जातकों के लिए सौभाग्य की स्थिति है और इसके कारण भाग्य भी इन जातकों पर मेहरबान रहेगा. जातकों का झुकाव अध्यात्म की ओर भी हो सकता है. इस राशि के जातकों के लिए महीने का उत्तरार्ध कुछ  राहत दे सकता है. हालांकि सेहत को लेकर आपको सावधान रहने की जरूरत है. 

करियर और आर्थिक
इस महीने कर्क राशि के जातकों को करियर में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. इन जातकों के लिए कार्य चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो सकते हैं और वे निर्धारित समय पर दिए गए कार्य को पूरा करने में विफल हो सकते हैं. बेहतर परिणामों के लिए आपको अपनी नौकरी में अपने वरिष्ठों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता होगी. महीने का दूसरा भाग आपको व्यवसाय में सफलता दे सकता है.

इस महीने के अंत में इन जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. खर्चों में वृद्धि होगी और इस वजह से बचत की मध्यम गुंजाइश रहेगी, जो आपको परेशान कर सकती है. इस महीने के अंत में आपकी धन की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है. इस महीने के दौरान नए निवेश और निर्णय लेने से बचना ही आपके लिए फायदेमंद होगा.

स्वास्थ्य और रिश्ते
इस माह कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव से गुजर सकते हैं. पाचन संबंधी समस्याएं, आंखों में जलन संभव है. इन जातकों को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए समय पर भोजन करना आवश्यक है.  ध्यान/योग करने से आपके स्वास्थ्य को लाभ होगा.

इस महीने आपको प्रेम और वैवाहिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है. अनचाहे तर्क-वितर्क की संभावना हो सकती है जो खुशी को भंग कर देगी.  पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहने की संभावना है.   
 
सलाह
हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. 
प्रतिदिन 21 बार 'ॐ सोमाय नमः' का जाप करें. 
प्रतिदिन 44 बार 'ॐ मांडय नमः' का जाप करें.