scorecardresearch

Weekly Horoscope Cancer, 07 September 2026 - 13 September 2026: लेने पड़ सकते हैं अचानक आर्थिक फैसले, घर में रह सकता है तनाव बना, छात्रों के लिए फायदेमंद है सप्ताह

यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों की सेहत और पढ़ाई के लिहाज से अच्छा रह सकता है. धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लें और परिवार को समय दें. करियर में किसी भी गलत रास्ते से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा.

Advertisement
Cancer Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope

इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहने के संकेत हैं. चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के प्रथम भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. आप खुद को पहले से ज्यादा सकारात्मक महसूस करेंगे. इस दौरान आप ऐसे लोगों से दूरी बनाना पसंद कर सकते हैं, जो बेवजह आपको तनाव देते हैं. इसका असर आपके मन पर भी अच्छा पड़ेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी.

धन के मामले में जल्दबाजी न करें

इस सप्ताह पैसों से जुड़े कई नए विचार आपके सामने आ सकते हैं. आपको कुछ नई आर्थिक योजनाओं के बारे में सोचने का मौका मिलेगा. अचानक कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में बिना सोचे कोई कदम न उठाएं. किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके फायदे और नुकसान को अच्छी तरह समझ लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे चलकर नुकसान दे सकता है.

परिवार को भी समय देना जरूरी

इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं और पसंद के कामों में काफी व्यस्त रह सकते हैं. इसी वजह से परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है. परिवार के लोग आपकी इस अनदेखी से नाराज हो सकते हैं. इससे घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है. इसलिए काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें. परिवार की जरूरतों और उनकी भावनाओं को भी समझने की कोशिश करें.

करियर में गलत रास्ते से बचें

चंद्र राशि के अनुसार शनि नवम भाव में स्थित है. ऐसे में करियर में जल्दी सफलता पाने की इच्छा बढ़ सकती है. इस दौरान आपको गलत या गैर-कानूनी रास्ता अपनाने का विचार भी आ सकता है. लेकिन ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है. गलत तरीके से मिली सफलता थोड़े समय के लिए अच्छी लग सकती है, लेकिन आगे बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. इसलिए ईमानदारी और सही रास्ते पर ही आगे बढ़ें.

छात्रों के लिए मेहनत का समय

छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है. आपकी मेहनत रंग ला सकती है. पढ़ाई में मन लगाने से आपको बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है. इस समय आलस से बचें और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नियमित मेहनत काफी फायदेमंद रहेगी.