Capricorn Monthly Horoscope March 2026
Capricorn Monthly Horoscope March 2026
मकर राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अनुकूल रहने वाला है. मेहनत से सफलता मिलेगी. जातकों को धन का लाभ हो सकता है. हालांकि जातकों को वाणी पर संयम रखने की जरूरत होगी. जातकों की वाणी में बार-बार परिवर्तन देखने को मिल सकता है. जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से समय मजबूत रहेगा और धन संचय में सफलता मिलेगी.
करियर में प्रमोशन के योग-
करियर के लिहाज से यह महीना सकारात्मक परिणाम देने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है और पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं. कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा, जिससे जातकों की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी. साथियों का सहयोग मिलेगा और जोखिम उठाकर बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे. महीने के अंतिम सप्ताह में स्थिति और मजबूत होगी.
कारोबारियों के लिए समय औसत रह सकता है. कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अनुभव और समझदारी से आप परिस्थितियों को संभाल पाएंगे. विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं.
खर्च पर कंट्रोल जरूरी-
आर्थिक दृष्टि से यह महीना लाभकारी साबित हो सकता है. निवेश से धन प्राप्ति के योग हैं. बैंक की बचत योजनाओं या पूर्व निवेश से पैसा मिल सकता है. शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ दे सकता है. हालांकि महीने की शुरुआत में खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन बाद में स्थिति संतुलित हो जाएगी. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी है.
सेहत में उतार-चढ़ाव-
स्वास्थ्य के मामले में सावधानी जरूरी है. मुंह, दांत, आंख, जोड़ों और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. कुछ लोगों को मोटापे या पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त लोग लापरवाही न बरतें. संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन लाभकारी रहेगा.
कैसा रहेगा वैवाहिक जीवन?
प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन परीक्षा भी ले सकता है. छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए धैर्य रखना आवश्यक है. दोस्तों का सहयोग संबंधों को मजबूत करेगा. विवाहित लोगों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा.
मार्च महीने का उपाय-
मार्च महीने में मकर राशि के जातकों को शुभ लाभ के लिए कुछ उपाय करने होंगे. जिससे आपका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा. जातकों को शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शुक्रवार को मां महालक्ष्मी की पूजा करें. बुधवार को गाय की सेवा करें और शनिवार को जरूरतमंद व दिव्यांग लोगों को भोजन कराएं.
ये भी पढ़ें: