Sagittarius Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope
10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों की फैमिली के किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है. जिसकी वजह से जातक तनाव में आ सकते हैं. इस हफ्ते जातकों को पैसे का फायदा मिलेगा. लेकिन उससे जातक को खुशी नहीं होगी. जातक इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में हर तरह के उतार-चढ़ाव से छुटकारा पाने के लिए काम करेंगे. जातकों फैमिली की मदद से घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं. धनु राशि के छात्र इस हफ्ते अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. हो सकता है कि जातक का हौसला डगमगाए, लेकिन हार नहीं मानना है.
फैमिली में कोई हो सकता है बीमार-
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों की फैमिली में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है. अचानक ऐसा होने से जातक की चिंता बढ़ सकती है. इसका असर जातक की मानसिक सेहत पर पड़ेगा. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि घबराने की बजाय बीमार की ठीक से देखभाल करें.
धन का होगा लाभ, नहीं मिलेगी खुशी-
जातकों को इस हफ्ते पैसों से जुड़ा लाभ मिल सकता है. लेकिन जातकों को इससे खुशी नहीं होगी, क्योंकि जो भी लाभ होगा, वो जातक की उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा. ऐसे में जातकों को इच्छाओं पर कंट्रोल रखने की जरूरत है.
उतार-चढ़ाव से मिलेगी मुक्ति-
जातकों को इस हफ्ते पारिवारिक जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी. इसमें परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. कुछ लोगों के लिए अपना घर खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है. लंबे समय से किराए के मकान से अपने घर में जाने का सपना देख रहे जातकों को परिवार के सहयोग सफलता मिल सकती है.
करियर में सावधानी जरूरी-
जातकों को इस हफ्ते करियर और निजी लक्ष्यों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है. जातकों को अपनी रणनीति और भविष्य की योजनाओं को हर किसी से साझा करने से बचना होगा. आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना दूसरों के सामने आने पर विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं और आपकी सफलता की राह में बाधा डाल सकते हैं.
पढ़ाई में करनी होगी मेहनत-
इस हफ्ते धनु राशि के छात्रों को पढ़ाई में मनचाहा रिजल्ट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. लगातार प्रयास के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने पर आपका आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है. ऐसे समय में हिम्मत न हारें. पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को नजरअंदाज करते हुए लगातार मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी.
ये भी पढ़ें: