scorecardresearch

Weekly Horoscope Sagittarius 11-17 October 2026: इनकम और खर्च में बैलेंस बनाना जरूरी, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Weekly Horoscope 11 October to 17 October 2026: धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते खाने-पीने को लेकर ध्यान रखना होगा. मसालेदार खाने से बचना होगा. इस हफ्ते अनचाहे खर्चें हो सकते हैं. इस हफ्ते जातकों को इनकम और खर्च का बैलेंस बनाना होगा.

Advertisement
Sagittarius Weekly Horoscope Sagittarius Weekly Horoscope

11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों की सेहत कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी. जातकों को खाने-पीने पर फोकस करना चाहिए. मसालेदार खाने से बचना होगा. जातकों को इनकम और खर्च में बैलेंस बनाना होगा. गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचना होगा. सोशल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए अच्छा समय है. इससे जातकों की पहचान बनेगी.

सेहत को लेकर रहें सावधान- 
इस हफ्ते जातकों को सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा. जातकों का स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. ऐसे में जातकों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. इसलिए इस दौरान संतुलित और पौष्टिक भोजन करना होगा. ज्यादा मसालेदार खाने से परहेज करना होगा.

खर्च और इनकम में बैलेंस बनाना जरूरी-
इस हफ्ते जातक कुछ अनचाहे खर्च का सामना कर सकते हैं. अचानक होने वाले इन खर्चों से जातकों का बजट प्रभावित हो सकता है. इस हफ्ते जातकों की आमदनी भी बढ़ेगी. ऐसे में खर्च बढ़ने के बावजूद आर्थिक स्थिति पर इसका बहुत ज्यादा नकारात्मक असर पड़ने की संभावना नहीं है. पैसे आने से जातक अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ पैसा खर्च कर सकते हैं. जातकों को आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. 

सोशल एक्टिविटीज में हिस्सा लेंगे-
जातक इस हफ्ते सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. अगर जातक प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों के बीच अपनी पहचान मजबूत करना चाहते हैं, तो उनके साथ संवाद बढ़ाने होगा. सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से आपको नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा.

करियर के लिहाज शुभ संकेत-
करियर के लिहाज से सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहने के संकेत हैं. इस दौरान आपके जीवन में किसी महत्वपूर्ण यात्रा या नए चरण की शुरुआत हो सकती है. यह बदलाव आपके भविष्य के लिए अहम साबित हो सकता है. जातकों को कोई बड़ा कदम उठाने से पहले माता-पिता की सहमति और सलाह जरूरी लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: