Sagittarius Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope
16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातक ऊर्जावान और ताजगी महसूस करेंगे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा. कानूनी मामलों में पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. फैसला जातक के पक्ष में आ सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों से बहस में ना फंसे. इससे जातकों को फायदा होगा.
ऊर्जावान महसूस करेंगे जातक-
धनु राशि के जातक इस हफ्ते खुद को ऊर्जावान और ताजगी महसूस करेंगे. जातकों की सेहत बेहतर रहेगी. मानसिक रूप से जातक मजबूत रहेंगे. जातक खुशमिजाज रहेंगे. इस हफ्ते जातक नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में आगे रहेंगे.
सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को फायदा-
इस हफ्ते धनु राशि के उन जातकों को करियर में फायदा होगा, जो सरकारी क्षेत्र से जुड़े होंगे. इस अवधि में सरकारी लाभ, सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. हालांकि ऑफिस में संयम और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गई है. हर परिस्थिति को समझे बिना प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए और जहां बोलना जरूरी न हो, वहां शांत रहना ही बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
कानून मामलों में पॉजिटिव नतीजे-
कानूनी मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. अगर भूमि या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से अदालत में लंबित है, तो इस सप्ताह फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है. इसके बावजूद परिवार के बड़े सदस्यों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा निर्णय लें. कुछ मामलों में बुजुर्गों की मदद या उनकी जरूरतों पर खर्च करना भी पड़ सकता है.
ऑफिस में सहकर्मियों से रहें सतर्क-
सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ व्यवहार करते समय परिस्थितियों को समझना और अनावश्यक बहस से बचना लाभदायक रहेगा. जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश करने से स्थिति बिगड़ सकती है, जिससे अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है.
शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए यह समय उत्साहजनक रह सकता है. कई विद्यार्थियों को अपनी पसंद के कॉलेज में प्रवेश मिलने की संभावना है, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल दोनों बढ़ेगा.
ये भी पढ़ें: