scorecardresearch

Sagittarius Weekly Horoscope 2-8 January 2023: कार्यक्षेत्र में मिलेगा सहयोग, सेहत को लेकर भ्रम में ना रहें, छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत

Dhanu Saptahik Rashifal: धनु राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा. आप सेहतमंद रहेंगे. आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा. धनु राशि के छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु साप्ताहिक राशिफल धनु साप्ताहिक राशिफल
हाइलाइट्स
  • आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा

  • परिवार का सहयोगा नहीं मिलेगा

धनु राशि वालों को इस सप्ताह पॉजिटिव रहने की जरूरत है. नकारात्मक चीजों से दूरी बना कर रखें. सकारात्मक अंतर्दृष्टि लाकर खुद को अंधेरे से बाहर निकालना होगा. क्योंकि आपको यह समझना होगा कि यही नकारात्मकता आपकी प्रगति में बाधा बन रही है. इसलिए इससे बाहर निकलकर कुछ अच्छा करने का समय आ गया है.

पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा
सेहत के लिहाज से आने वाला सप्ताह आपके लिए अच्छा जाने वाला है. आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा. साथ ही आप खुद को काफी फ्रेश महसूस करेंगे. लेकिन सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है.

आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा
इस हफ्ते आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है. इससे जो जातक अब तक बेवजह खर्च पर पैसा खर्च कर रहे थे, वे जीवन में पैसे के वास्तविक महत्व को समझ सकते हैं. राहु के पंचम भाव में चंद्र राशि से उपस्थित होने से आशंका है कि इस सप्ताह कई ऐसी स्थितियां उत्पन्न होंगी, जहां आपको अचानक आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी. बृहस्पति के चतुर्थ भाव में होने के कारण आपके पास अधिक धन नहीं होगा क्योंकि आपने इसे पहले ही खर्च कर दिया होगा. 

परिवार का सहयोगा नहीं मिलेगा
निजी जीवन में लिए गए किसी बड़े फैसले से आपको परिवार का सहयोग नहीं मिल पाएगा. इससे आप काफी अकेलापन भी महसूस करेंगे, साथ ही आपके मन में उनसे दूर जाने का विचार भी आ सकता है. 

करियर के लिए अच्छा होगा सप्ताह
इस राशि के जो जातक पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं उन्हें इस दौरान पिछले सभी नुकसानों से उभरने में आवश्यक मदद मिलेगी. क्योंकि यह समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर साबित होगा, आप कई बड़ी हस्तियों से मिलेंगे और व्यापार के विस्तार के लिए उचित योजना बनाएंगे. 

शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी से राहत
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में आ रही हर तरह की परेशानी से राहत मिलेगी. जिससे आप तरोताजा महसूस करने के साथ-साथ तनावमुक्त भी महसूस करेंगे. ऐसे में इस समय का लाभ उठाते हुए अपनी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ समय शारीरिक गतिविधियों को भी देने का प्रयास करें.