Sagittarius Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope
21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों के आत्मविश्वास और ऊर्जा लेवल में बढ़ोतरी होगी. जातकों को सलाह दी जाती है कि एनर्जी को बर्बाद ना करें और लंबित कामों को पूरा करें. जातक इस हफ्ते नया घर खरीद सकते हैं या घर की जीर्णोद्धार पर पैसे खर्च कर सकते हैं. इसकी वजह से जातकों को सम्मान मिलेगा. इस हफ्ते जातकों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना दिखाई देगी. जातक इस हफ्ते अपना काम टाइम से पूरा करेंगे, इसकी वजह से जातकों को थकान महसूस होगा.
घर खरीदने के संकेत-
धनु राशि के जातक इस हफ्ते घर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं. जातक फैमिली के लिए नया घर खरीद सकते हैं या पुराने मकान के जीर्णोद्धार करा सकते हैं. घर की सजावट पर भी कुछ खर्च होने के संकेत हैं. हालांकि इस खर्च का आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. इसकी वजह से परिवार के सदस्यों के बीच आपका सम्मान भी बढ़ेगा.
जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा-
इस हफ्ते जातकों के आत्मविश्वास और ऊर्जा के स्तर में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. जातक पहले की तुलना में ज्यादा उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने करेंगे. हालांकि इस दौरान अपनी ऊर्जा को बेवजह खर्च करने से बचना होगा. जातकों को सलाह दी जाती है कि लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करें.
सोच-समझकर खरीदें नई चीजें-
जातकों को इस हफ्ते खरीदारी को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. जातकों को कोई भी नई चीज खरीदने से पहले घर में मौजूद पुराने सामान का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो संभव है कि आप ऐसी कोई चीज खरीदकर ला देंगे, जो आपके पास पहले से मौजूद है.
प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी-
ऑफिस में जातकों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ सकती है. इसकी वजह से जातक अपने सभी काम दूसरों से पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे. काम को लेकर इस उत्साह की वजह से जातकों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. लेकिन इसकी वजह से जातकों को थकान महसूस होगा. इसलिए काम के साथ आराम भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें: