scorecardresearch

Weekly Horoscope Sagittarius 22-28 June 2026: करियर के लिए बेस्ट समय, फैमिली के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान.. धनु राशि के लिए कैसा होगा अगला हफ्ता?

Sagittarius Weekly Horoscope 22 June to 28 June 2026: धनु राशि के जातकों को करियर में प्रमोशन की खबर इस हफ्ते मिल सकती है. ऑफिस में जातकों के काम की तारीफ होगी. जातक फैमिली के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि आप अपनी क्षमता से ज्यादा वादा ना करें.

Sagittarius Weekly Horoscope 22 June to 28 June 2026 Sagittarius Weekly Horoscope 22 June to 28 June 2026

22 जून से 28 जून 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों को लगेगा कि आसपास के लोग आपसे बहुमत अपेक्षाएं रखते हैं. लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि अपनी क्षमता से ज्यादा वादा ना करें और दूसरों को खुश करने के लिए तनाव ना लें. इस हफ्ते समझदारी से निवेश करना होगा. अगर कोई संदेह हो तो अनुभवी से सलाह ले सकते हैं. इस हफ्ते जातक फैमिली के साथ बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं. इस हफ्ते जातकों को सैलरी बढ़ोतरी की खबर मिल सकती है. जिससे जातक भावुक हो सकते हैं.

जिम्मेदारियों का दबाव महसूस करेंगे-
धनु राशि के जातक इस हफ्ते जिम्मेदारियों का दबाव महसूस करेंगे. जातकों को आसपास के लोगों की अपेक्षाओं और मांगों का सामना करना पड़ेगा. इससे जातक जिम्मेदारियों का दबाव मसहूस करेंगे. जातकों को सलाह दी जाती है कि अपनी क्षमता से ज्यादा वादा ना करें और दूसरों को खुश करने के लिए तनाव ना लें. जातकों के लिए मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है.

सोच-समझकर निवेश से होगा फायदा-
जातकों को आर्थिक मामले में सोच-समझकर फैसला लेने से फायदा होगा. अगर जातक समझदारी से निवेश करेंगे तो उसका लाभ होगा. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि अपनी कमाई को कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर हासिल करें. अगर निवेश को लेकर संशय हो तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है.

फैमिली के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान-
जातक इस हफ्ते फैमिली के सदस्यों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं.  इससे सदस्यों के बीच तनाव कम होगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. इसके साथ ही प्रियजनों के साथ गिफ्ट का लेनदेन भी हो सकता है.

करियर के लिए पॉजिटिव समय-
करियर को लेकर ये हफ्ता काफी पॉजिटिव रहने वाला है. ऑफिस में जातक के काम की तारीफ होगी. सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है. सीनियर से मिलने वाली ये खुशखबरी आपको भावुक कर सकती है. इसके साथ ही आपके साथी आपके काम और उपलब्धियों से प्रेरणा लेंगे. ये समय जातक के पेशेवर जीवन में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारियां संभालने का मौका देगा.

छात्रों के लिए शुभ समय-
धनु राशि के छात्रों के लिए ये हफ्ता काफी शुभ रहने वाला है. राजनीति और समाज सेवा से जुड़े छात्रों के लिए ये काफी अनुकूल है. आईटी क्षेत्र के छात्रों को सफलता मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं या शैक्षणिक परियोजनाओं में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: