scorecardresearch

Weekly Horoscope Sagittarius 23 February-1 March 2026: ऑफिस में मिलेगी सीनियर की तारीफ, फैमिली के साथ बिताएंगे समय

Weekly Horoscope Sagittarius 23 February to 1 March 2026: धनु राशि के जातक इस हफ्ते तरोताजा महसूस करेंगे. जातकों को ऑफिस में सीनियर अफसरों का साथ मिलेगा. जातकों के काम की तारीफ होगी. जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. जातक फैमिली के साथ समय बिताएंगे.

Sagittarius Weekly Horoscope Sagittarius Weekly Horoscope

23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातक तरोताजा महसूस करेंगे. जातक इस हफ्ते दूसरों के साथ खुलकर हंसी-मजाक करेंगे. जातक को भाग्य का साथ मिलेगा. जातकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. जातकों को सोच-समझकर निवेश करना होगा. इस हफ्ते जातक फैमिली को पूरा समय देंगे. करियर में जातकों को सीनियर अफसरों से पूरा साथ मिलेगा. जातक की यात्राएं फायदेमंद होंगी.

तरोताजा महसूस करेंगे जातक-
इस हफ्ते जातकों की सेहत सामान्य से बेहतर रह सकती है. जातक पहले की तुलना में अधिक ऊर्जावान और तरोताज महसूस करेंगे. जातक मानसिक तौर पर खुश रहेंगे. जातकों के स्वभाव में हंसी-मजाक देखने को मिलेगा. सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के कारण आप कई कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे.

किस्मत का मिलेगा साथ-
इस हफ्ते भाग्य आपका साथ देगा. हालांकि, जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है. किसी भी कार्य में धैर्य और समझदारी से कदम उठाना आपके लिए लाभकारी रहेगा. निवेश के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना ही समझदारी होगी, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

परिवार के साथ बिताएंगे समय-
पिछले सप्ताह यदि आप पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण समय नहीं दे पाए थे, तो इस सप्ताह आप उस कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे. घर के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताना, उनके साथ खेलना या बातचीत करना आपके मन को सुकून देगा. परिवार में सामंजस्य और प्रेम का माहौल बनेगा.

ऑफिस में मिलेगा सम्मान-
इस सप्ताह जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ मिलेगी. आपके कामों की प्रशंसा होगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह समय आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल साबित हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह सकारात्मक संकेत लेकर आया है. शिक्षकों और अभिभावकों का पूरा सहयोग मिलेगा.

ये भी पढ़ें: