scorecardresearch

Weekly Horoscope Sagittarius 27 October-2 November 2025: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, सेहत का रखना होगा ख्याल

Weekly Horoscope Sagittarius 27 October to 2 November 2025: धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा. इस हफ्ते जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. इससे आपके लिए घरेलू जरूरत का सामान खरीदना आसान हो जाएगा.

Sagittarius Weekly Horoscope Sagittarius Weekly Horoscope

27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों की खराब सेहत मन में नकारात्मक विचार को जन्म दे सकता है. इस हफ्ते जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जातकों से फैमिली के सदस्य प्रसन्न रहेंगे. जिससे जातकों को और बेहतर करने का प्रोत्साहन मिलेगा. जातक ऑफिस में पूरी एनर्जी के साथ काम करेंगे, लेकिन कुछ अनचाही बातों की वजह से मूड खराब हो सकता है.

सेहत का रखें खास ख्याल-
धनु राशि के जातकों की सेहत इस हफ्ते खराब रह सकती है. जिसकी वजह से जातक के मन में नकारात्मक विचारों को जन्म दे सकता है. इसलिए जातकों को अपनी सेहत में सुधार करना चाहिए. खराब सेहत से शरीर कमजोर होता है और इससे दिमाग भी कमजोर होता है.

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार-
धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में इस हफ्ते सुधार होगा. इससे आपके लिए घरेलू जरूरत का सामान खरीदना आसान हो जाएगा. इससे फैमिली के सदस्य काफी खुश होंगे. इससे जातकों को और भी अच्छा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

एनर्जी के साथ काम करेंगे जातक-
धनु राशि के जातक इस हफ्ते पूरी एनर्जी के साथ काम करेंगे. लेकिन किसी अनचाही बातों की वजह से जातक का मूड खराब हो सकता है. जिसकी वजह से फैमिली जीवन में जातक का स्वभाव थोड़ा रूखा रहेगा. इस हफ्ते फैमिली के कारोबार से जुड़े जातकों को अपने बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा. जिससे नए आर्थिक संबंध स्थापित होंगे.

छात्रों को करनी होगी मेहनत-
पिछले कुछ समय से धनु राशि के छात्रों को अगर किसी सब्जेक्ट को समझने में दिक्कत हो रही है तो इस हफ्ते उनको लक्ष्य पाने के लिए पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है. इस दौरान कई चुनौतियों के सामने आने की आशंका है. लेकिन अगर जातक धैर्य से काम करेंगे तो इन समस्याओं से बाहर निकलने में सफल हो सकते हैं.

इस सप्ताह का उपाय-
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ उपाय करने होंगे. जातकों को रोजाना 21 बार 'ॐ गुरुवाए नमः' का जाप करना चाहिए. किसी बुजुर्ग की मदद करने से जातकों का भाग्य उज्ज्वल होता है और करियर में लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें: