Sagittarius Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly Horoscope
29 जून से 5 जुलाई 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों से आसपास के लोग ज्यादा अपेक्षाएं रख रहे हैं. जातकों को अपनी क्षमता से ज्यादा वादा करने से बचने की सलाह दी जाती है. समाज में स्थिति मजबूत होगी. धन आएगा. इस समय आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं. जातकों को इस हफ्ते फैमिली का पूरा साथ मिलेगा. मेहनत से तरक्की मिल सकती है. छात्रों को नौकरी मिल सकती है.
लोगों को आप से ज्यादा उम्मीदें-
धनु राशि के जातकों से इस हफ्ते आसपास के लोग ज्यादा उम्मीदें करेंगे. परिवार के सदस्यों से लेकर ऑफिस में सहयोगियों तक को आपसे उम्मीदें होंगी. लेकिन जातकों को सलाह दी जाती है कि अपनी क्षमता से ज्यादा वादा ना करें. अगर क्षमता से ज्यादा वादा करते हैं तो मानसिक तनाव में रहेंगे. इसलिए दूसरों को खुश करने के लिए खुद पर दबाव ना डालें.
मिलेंगे नई मौके-
जातकों को इस हफ्ते आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कई मौके मिलेंगे. अगर जातक इन अवसरों का सही इस्तेमाल करते हैं तो भविष्य में उनको इसका बड़ा फायदा मिलेगा. इससे जातक की स्थिति समाज और कार्यस्थल दोनों जगहों पर अच्छी होगी. जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जातकों के साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
फैमिली से दूर रहने वाले अकेलापन महसूस करेंगे-
घर से बाहर रहेन वाले धनु राशि के जातक इस हफ्ते अकेलापन महसूस करेंगे. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. उनको फैमिली का पूरा सहयोग मिलेगा. इससे जातकों को मानसिक मजबूती मिलेगी. तनाव से बचाव में मदद मिलेगी. जातकों को महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद मिलेगी.
करियर में मिलेगा मेहनत का फायदा-
जातकों को इस हफ्ते करियर में मेहनत का फायदा मिलेगा. जो जातक कड़ी मेहनत करेंगे, उनको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. ऑफिस में जातकों के कामकाज की तारीफ हो सकती है. जातकों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. सीनियर को खुश करने के लिए जरूरत से ज्यादा चापलूसी से बचना होगा. इससे आपकी छवि खराब हो सकती है. बेहतर होगा कि आप अपने काम और योग्यता के दम पर पहचान बनाने का प्रयास करें.
ये भी पढ़ें: