scorecardresearch

Weekly Horoscope Sagittarius 31 August-6 September 2026: बड़े फैसले को लेकर बरतें ये सावधानी, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Weekly Horoscope 31 August to 6 September 2026: धनु राशि के जातकों को करियर में प्रतिस्पर्धा पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत नहीं है. अगर ऐसा करते हैं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. आर्थिक क्षेत्र में धन चोरी की आशंका है. इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है. जातक अगर कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो फैमिली के सदस्यों से सलाह-मशविरा जरूर करें.

Advertisement
Sagittarius Weekly Horoscope Sagittarius Weekly Horoscope

31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक के सप्ताह में धनु राशि के जातकों को खुद को सेहतमंद रखने के लिए खेलकूद पर फोकस करना चाहिए. इस हफ्ते जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है. जातकों की संपत्ति चोरी हो सकती है. अगर जातक इस हफ्ते कोई अहम फैसला लेना चाहते हैं तो इससे पहले फैमिली के सदस्यों से सलाह-मशविरा जरूर कर लें. ये हफ्ता जातकों के लिए पिछली गलतियों और अनुभवों से सीखने का है. करियर में अगर गलतियों से सबक नहीं लेते हैं तो नुकसान हो सकता है.

सेहत पर करें फोकस-
इस हफ्ते धनु राशि के जातकों को सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है. जातकों को अपनी दिनचर्या में खेलकूद, व्यायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए. इससे सेहत को फायदा होगा. जातकों को सलाह दी जाती है कि खुद को फिट और सक्रिय रखने की कोशिश करें.

आर्थिक मामले में रहें सतर्क-
जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. धन की चोरी या नुकसान होने की आशंका है. जातकों को सलाह दी जाती है कि पैसों और जरूरी सामान को सुरक्षित रखें. आर्थिक मामलों या धन से जुड़ी जानकारी घर के भरोसेमंद सदस्यों के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर ना करें. जातकों को सलाह दी जाती है कि लेन-देन करने में जल्दबाजी से बचें.

बड़ा फैसला लेते समय बड़ों से लें सलाह-
इस हफ्ते अगर जातक अपने जीवन या परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना है, तो केवल अपनी सोच के आधार पर फैसला लेना ठीक नहीं है. जातकों को परिवार के सदस्यों की राय भी जरूर लेना चाहिए. अगर आप अकेले कोई फैसला लेंगे तो वो बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलें और घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव का लाभ उठाएं.

पिछली गलतियों से लें सीख- 
ये हफ्ता जातकों के लिए आत्ममंथन का है. जातकों को अपने पिछले अनुभवों और गलतियों से सीखने की जरूरत है. पुरानी कमियों को पहचानकर उनमें सुधार करने की कोशिश करनी होगी. करियर में दूसरों से आगे निकलने की अत्यधिक प्रतिस्पर्धा की भावना आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है. खुद को दूसरों से लगातार बेहतर साबित करने की कोशिश में आप अपने काम पर सही तरीके से ध्यान नहीं दे पाएंगे और पुरानी गलतियों को दोहराने की आशंका बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: