Gemini Monthly Horoscope
Gemini Monthly Horoscope
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2026 का पांचवां महीना मई मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. सूर्य देव 15 मई से पहले तक शुभ फल प्रदान करेंगे. मंगल ग्रह 11 मई के बाद आपको अच्छे लाभ देंगे. मई महीने बुध ग्रह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाले हैं. बृहस्पति ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके पहले भाव और अपने ही नक्षत्र में होगा, जो बेहतर स्थिति कही जाएगी. शुक्र ग्रह का गोचर मई में आपके पक्ष में रहेगा और यह आपको अनुकूल परिणाम देगा. मई महीने में मिथुन राशि वालों को शनि और राहु ग्रह का गोचर मिश्रित फल दे सकता है. केतु भी अनुकूल स्थिति में रहेगा. ऐसे में मई में मिथुन राशि वालों को अधिकांश मामलों में औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
मई महीने में मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में करेंगे कुछ अच्छा
मई महीने को मिथुन राशि वालों के करियर के लिहाज से देखें तो कर्म स्थान के स्वामी बृहस्पति इस महीने आपके पहले भाव में और अपने नक्षत्र में रहने वाले हैं. यह स्थिति औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है. व्यापार के लिए इस स्थिति को काफी अच्छा माना जाता है. मिथुन राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके लिए मई महीना काफी अच्छा रहने वाला है. व्यापार में बुध का गोचर 15 मई तक आपको काफी अच्छे परिणाम देगा. इस महीने यदि आप किसी के साथ मिलकर व्यापार करना चाह रहे हैं तो इसके बारे में अपने घर के बड़े-बुजुर्गों और जानकारों से जरूर सलाह ले लें. मिथुन राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए भी मई महीना अच्छा रहेगा. ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे. इस महीने मिथुन राशि वाले अपने टारगेट को आसानी से पूरा कर लेंगे. इस महीने वरिष्ठों के साथ चल रही समस्याएं भी दूर होंगी.
आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी
मिथुन राशि वालों पर मई महीने में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इस महीने कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. ऐसे में मई महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. 11 मई के बाद लाभ भाव के स्वामी मंगल लाभ भाव में पहुंचकर आपको अच्छा लाभ दिलाएंगे. धन भाव के स्वामी चंद्रमा के भाव यानी कि दूसरे भाव पर किसी नकारात्मक ग्रह का प्रभाव नहीं होगा, इसे सकारात्मक कहा जाएगा. मंगल ग्रह की कृपा के चलते मिथुन राशि वाले मई महीने में आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. यदि आप लोन लेना चाह रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है. मई में धन के कारक ग्रह बृहस्पति का गोचर भी अनुकूल रहेगा जो आपको सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा.
कैसा रहेगा स्वास्थ्य
मई महीने में मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा फिर सेहत को लेकर सावधनी बरतनी होगी. अपको मई महीन में कभी-कभार मौसम जनित कुछ बीमारियां हो सकती हैं. आपको सिर दर्द या बुखार आदि परेशान कर सकती है. हालांकि आप तुरंत ठीक भी हो जाएगा. मई महीने में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें. तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें. घर का कम तेल और मसाले में बना खाना खाएं. हर दिन योग और व्यायाम करें. सुबह जगकर ठहलना भी सेहत के लिए लाभदायक रहेगा.
प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा
मई महीने में मिथुन राशि वालों का प्रेम और वैवाहिक जीवन ठीकठाक रहेगा. मई में आपके पंचम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति अनुकूल रहने वाली है, जिसके कारण प्रेम संबंधों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी. इस महीने मर्यादित तरीके से प्रेम जताना उचित रहेगा. सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए मई का महीना अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना बहुत ही अच्छा रहने वाला है. मई महीने में पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा. गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा.
उपाय
1. निःसंतान लोगों की सहायता करें और उनका आशीर्वाद लें.
2. नियमित रूप से मंदिर जाएं और वहां पूजा-पाठ करें.
3. माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं.