scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 8-14 July 2024: आय में वृद्धि होगी, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

ये सप्ताह आपको अधिक सफलता और सुकून देने वाला साबित होगा. इस सप्ताह आपका लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित प्रयास सफल होंगे. घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

Advertisement

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो इस सप्ताह आपको जॉब प्राप्त हो सकता है. आपको अचानक कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल है. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

सेहत अच्छा रहेगा

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. आरामदायक नींद के लिए समय निकालें, क्योंकि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी. डाइट में फल और हरी सब्जी शामिल करें. 

आय में वृद्धि होगी

इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. ये सप्ताह करियर के मामले में शानदार होगा और आपको मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा. आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और पुराने प्रॉजेक्ट से आपको सफलता प्राप्‍त होगी. कारोबारियों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा. कारोबारी अपने कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है.

मान-सम्मान बढ़ेगा

परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है. परिवार में माहौल आपकी पक्ष में रहेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा.

दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा

शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. पार्टनर संग अच्छा रोमांटिक पल व्यातीत करेंगे. प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. रिश्तों में स्थिरता और नजदीकियां पहले के मुकाबले ज्यादा रहेगी.
 
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बुधाय नमः” का 41 बार जाप करें.

र जाप करें.