scorecardresearch

Virgo Weekly Horoscope 22 to 28 January 2024 : खुद को सेहतमंद रखने का प्रयास करें, सोच समझकर निवेश करें

इस सप्ताह कन्या राशि के लोग के लिए बेहतर स्वास्थ्य जीवन ही, एक अच्छे और सफल जीवन का रहस्य है. इस बात को याद करते रहें और खुद को सेहतमंद रखने का प्रयास करें. इस बात का ध्यान रखें कि वे सभी निवेश योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं उनके बारे में जल्दबाजी न दिखाते हुए जानने की कोशिश करें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या साप्ताहिक राशिफल
हाइलाइट्स
  • नेगेटिव विचारों से दूर रहे

  • करियर में मेहनत करने की जरूरत हैं 

  • सोच समझकर निवेश करें

खेल-कूद में हिस्सा लें
खेल-कूद में हिस्सा लेने की, आपको इस सप्ताह सबसे अधिक ज़रूरत है. आप भी इस बात को समझते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य जीवन ही, एक अच्छे और सफल जीवन का रहस्य है. इस बात को याद करते रहें और खुद को सेहतमंद रखने का प्रयास करें.

चंद्र राशि के संबंध में देवगुरु बृहस्पति के आठवें घर में मौजूद होने के परिणामस्वरूप इस सप्ताह इस बात का ध्यान रखें कि वे सभी निवेश योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं उनके बारे में जल्दबाजी न दिखाते हुए जानने की कोशिश करें.

सोच समझकर निवेश करें
अभी आपके लिए कोई भी क़दम उठाना आर्थिक नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें. इस सप्ताह आपके घर-परिवार में किसी महिला सदस्य की खराब सेहत, पारिवारिक वातावरण में अशांति का मुख्य कारण बन सकती है.

नेगेटिव विचारों से दूर रहे
आपके भी मानसिक तनाव में वृद्धि होगी, जिसका नकारात्मक असर आपके जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ने वाला है. कारोबारियों के लिए ये सप्ताह सामान्य ही रहने की उम्मीद है.

करियर में मेहनत करने की जरूरत हैं 
करियर में अगर आप बेहतर करना चाहते हैं तो आपको बिना समय बर्बाद किए. नई योजना बनाने की इस समय सबसे अधिक आवश्यकता पड़ने वाली है. अगर आपको पूर्व में अपने विषयों को समझने में परेशानी आ रही थी तो आपको इस सप्ताह लक्ष्य प्राप्ति के लिये पहले से भी अधिक मेहनत करने की जरुरत है.

इस दौरान आशंका है कि आपके मार्ग में कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अगर उस समय धैर्य के साथ हर काम करेंगे, तो आप हर समस्या से निकलने में सफल हो सकते हैं.

उपाय: बुधवार के दिन बुध ग्रह के लिए पूजा करें.