कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि के जातकों का यह सप्ताह स्वास्थ्य के हिसाब से अच्छा रहेगा. लेकिन किसी भी बात के बारे में ज्यादा सोचने से आपको मानसिक तनाव मिल सकता है, इसलिए आप अपनी आदत को सुधारने की पूरी कोशिश करें. चल रहें आर्थिक संकट के कारण परिवार में आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है. शिक्षा के हिसाब से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. ऑफिस में किसी भी वाद-विवाद में ना पड़े.
सेहत
चंद्र राशि से छठे भाव में शनि मौजूद होने के कारण स्वास्थ्य की काफी अच्छा रहेगा. किसी भी बात को दिमाग पर लेने की कोशिश ना करें, क्योकि इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है. योग और व्यायाम में कमी न आने दें और जितना हो सके हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें. मॉनसून के मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखें.
परिवार और जीवनसाथी
इस सप्ताह आपके जीवन में चल रहा आर्थिक संकट आपको परिवार में शर्मिंदा कर सकता है. क्योंकि संभव है कि घर का कोई सदस्य आपसे किसी वस्तु या पैसों की मांग करें, जिसे पूरा करने में आप असफल हो सकते हैं. जीवनसाथी से अपनी सारी परेशानी को शेयर करें. क्योकि आपका पार्टनर ही आपको सबसे ज्यादा समझ सकता है. इससे आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे.
नौकरी और शिक्षा
करियर में बेहतर करना चाहते हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि बिना समय बर्बाद किए किसी नई योजना की रणनीति बनाएं. चंद्र राशि से एकादश भाव में बुध के मौजूद होने से इस सप्ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूर्व में की गई मेहनत से उत्तम परिणाम लाएंगे. साथ ही जिन लोगों को आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं तो यह समय उनके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा. क्योंकि इस दिशा में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को काम पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत जारी रखनी होगी.
उपाय: मंगलवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें.