कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या साप्ताहिक राशिफल ये सप्ताह दौड़-भाग रहेगी
ये सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए दौड़-भाग से भरा रहेगा. आप तुनक मिज़ाज बन सकते हैं. इस कारण आपके स्वभाव में आक्रामकता देखी जाएगी. आप हर किसी से सीधे मुंह बात करने में खुद को बिलकुल असफल पाएंगे.
अनचाहे खर्चे होंगे
ग्रहों की मौजूदगी स्थिति इस बात की भी तरफ इशारा कर रही है कि इस दौरान आपके कुछ अनचाहे खर्चे होने की आशंका है. हालांकि आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि होने से आपके जीवन में इन खर्चों का प्रभाव नहीं दिखाई देगा.
पिता की सेहत में सुधार होगा
आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ खर्चा कर सकेंगे. इसलिए आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पिता के स्वास्थ्य में भी इस सप्ताह सकारात्मक बदलाव होने की पूरी गुंजाइश है. जिसके कारण आप उनके साथ समय व्यतीत करते हुए कई घरेलू मुद्दों पर विचार-विमर्श करते दिखाई देंगे. इससे आपको पिता के साथ अपने संबंध बेहतर करने में मदद तो मिलेगी ही साथ ही आपके पिता आपका सहयोग भी कर सकेंगे.
नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी
कामकाज के मामले में इस सप्ताह आपकी आवाज पूरी तरह सुनी जाएगी. कहने का मतलब ये हैं कि भले ही वो व्यापार हो या नौकरी हर जगह आपकी रणनीति और योजना की सराहना होगी. साथ ही दूसरे लोग भी आपके विचार-विमर्श पर ध्यान देते नज़र आएंगे. जिसे देख आपको प्रोत्साहन मिलेगा.
लक्ष्य पर फोकस रखें
आपकी राशि के लोगों को इस हफ्ते शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के लिए अपने लक्ष्यों के तरफ फोकस होने की जरूरत है. नहीं तो आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है. इसलिए अपने लक्ष्यों का ही सोचते हुए इस समय कोई भी कदम उठाए.
उपाय: "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का प्रतिदिन 41 बार जाप करें.