scorecardresearch

Cancer Weekly Horoscope 11-17 December 2023: स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल, जानिए कर्क वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

Kark Saptahik Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रहने वाला है. सेहत का जहां ध्यान रखना होगा तो वहीं शिक्षा की क्षेत्र में छात्रों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. 

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 11-17 दिसंबर 2023 कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope) 11-17 दिसंबर 2023
हाइलाइट्स
  • बिजनेस में सफलता मिलेगी

कर्क राशि वाले जातक इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें. बाहर का खाना खाने से परहेज करें. फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें. चलिए विस्तार से जानते हैं कि आपके लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य, आर्थिक और परिवार के मामलों में कैसा रहने वाला है. साथ ही जानेंगे सप्ताह का महाउपाय भी.

सेहत का रखें खास ख्याल

कर्क राशि के जातक इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. अपने शरीर को इस सप्ताह आराम दें क्योंकि हाल ही में आप मानसिक तनाव से परेशान रहे हैं  ऐसे में आराम करना फायदेमंद साबित होगा. हालांकि सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम के बोझ के कारण आप फिर से एक बार तनाव के शिकार हो सकते हैं.

हो सकती है आर्थिक तंगी 

इस सप्ताह आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं. ऐसे में आपको अपने समय और पैसे दोनों की कद्र करना सीखना होगा. अन्यथा आर्थिक तंगी लगातार बनी रहेगी. और इससे आप कई तरह की परेशानियों में पड़ सकते हैं. फ़िज़ूलख़र्ची की आदतों पर जल्द ही कंट्रोल करना होगा. सप्ताह के अंत में आप इन परेशानियों से उबरते नजर आएंगे.

छात्रों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

शिक्षा की क्षेत्र में छात्रों को इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिलेंगे. इस दौरान आपको पहले की गई मेहनत का फल मिलने वाला है. हालांकि पढ़ाई पर ध्यान अभी भी बनाए रखें.

महा उपाय

कर्क राशि के जातक शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें.