कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सेहत अच्छी रहने के कारण वह जीवन के हर पहलू का आनंद ले सकते हैं. इस सप्ताह कर्क राशि के लोग कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे और अपनी बुरी आदतों को सुधारने की कोशिश करेंगे.
आर्थिक स्थिति
चंद्र राशि से दशम भाव में बृहस्पति के मौजूद होने के कारण इस सप्ताह आपके वित्तीय निर्णयों में सुधार से आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और यह आपको कुछ समय पहले हुए नुकसान से उभरने में भी मदद करेगा. तो एक बार फिर से चीजें पटरी पर आने लगेंगी.
परिवार
चंद्र राशि से तीसरे भाव में केतु मौजूद होने के कारण इस सप्ताह किसी रिश्तेदार द्वारा किया गया कोई शुभ कार्यक्रम आपके परिवार के ध्यान का मुख्य केंद्र होगा. इसके साथ ही संभव है कि इस दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के पल लाएगी.
करियर
चंद्र राशि से अष्टम भाव में शनि मौजूद होने के कारण कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर के लिहाज से बेहद शुभ साबित होगा. क्योंकि इस दौरान आपको सभी मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी. साथ ही, यह समय आपके करियर और पेशेवर जीवन में सफलता लाएगा, जिससे आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अपार दिशात्मक शक्ति और क्षमता मिलेगी.
कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे
इस सप्ताह आपको कुछ नया सीखने के लिए लगातार प्रयास करने होंगे. इसके लिए आप इंटरनेट की मदद भी ले सकते हैं. हालाँकि इस दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करें, नहीं तो आपका काफी समय भी बर्बाद हो सकता है.
उपाय: प्रतिदिन 11 बार "ओम चंद्राय नमः" का जाप करें.