scorecardresearch

Cancer Weekly Horoscope 25-31 December 2023: घर में मेहमानों के आगमन से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, जानिए कर्क वालों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह

Kark Saptahik Rashifal: इस सप्ताह आमदनी में वृद्धि तो होगी, लेकिन पैसा आपकी मुट्ठी में नहीं रुकेगा. घर में मेहमानों के आगमन होगा, जिससे परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा. विस्तार से जानिए कर्क राशि के लोगों का कैसा रहेगा सप्ताह.

कर्क साप्ताहिक राशिफल कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह शनि के आठवें भाव में होने की वजह से आपके मन में नकारात्मक भावनाओं का ज्वार तेजी पर होगा. इससे आपका व्यवहार आस-पास के लोगों को भ्रमित करेगा. ऐसे में परिस्थितियों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको हर प्रकार की निराशा से बचना होगा, अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है.

आर्थिक स्थिति

इस सप्ताह बृहस्‍पति के दसवें भाव में होने के कारण जिस तेजी से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, उतनी ही तेजी से वो धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरकता भी दिखाई देगा. हालांकि बावजूद इसके आपको इस पूरे ही समय, भाग्य का साथ मिलते हुए, आर्थिक तंगी से दो-चार नहीं होना पड़ेगा.

परिवार

इस सप्ताह परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव, घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाने में आपकी मदद करेगा. इसके साथ ही हफ्ते के उत्तरार्ध में अचानक किसी दूर के रिश्तेदार से मिली कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को खुशी देगी.

कारोबार

राशिफल के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे ही सप्ताह उठापटक से निजात मिलते हुए बहुत प्रशंसा और उन्नति मिल सकेगी क्योंकि ये समय आपको भाग्य का साथ देगा, जिसके कारण आप कम मेहनत के बाद भी शुभ फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे.

शिक्षा

इस सप्ताह घर-परिवार में अचानक से मेहमानों का आगमन छात्रों के लिए अपनी शिक्षा में समस्या उत्पन्न करने का मुख्य कारण बन सकता है. इस दौरान वो खुद को शिक्षा के प्रति केंद्रित न रखते हुए, अपना ज्यादातर समय मेहमानों के साथ बिताते नजर आएंगे. जिसके कारण वो अपना होम वर्क तक करना भूल सकते हैं. इसलिए मेहमानों के साथ समय बिताते हुए अपनी शिक्षा को भी अपना कुछ समय जरूर दें.

उपाय: शनिवार के दिन गरीबों को दान करें.