scorecardresearch

Cancer Weekly Horoscope 20-26 April 2026: इस सप्ताह कर्क राशि वालों का भाग्य देगा साथ... करियर में मिलेंगे नए अवसर... नौकरी में पदोन्नति का है योग

Karka Saptahik Rashifal: कर्क राशि के जातकों को भाग्य इस सप्ताह साथ देगा. इससे उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. इस सप्ताह करियर में नए अवसर मिलेंगे. नौकरी में तरक्की मिलने के योग हैं. इस सप्ताह आपका ज्ञान आपके चारों ओर के लोगों को प्रभावित करेगा.

Cancer Weekly Horoscope Cancer Weekly Horoscope

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (20 अप्रैल-26 अप्रैल 2026) काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह भाग्य के साथ देने के चलते हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है. इस सप्ताह आपका कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. 

व्यापार में मिलेगा लाभ
चंद्र राशि के संबंध में शनि के नौवें भाव में होने के चलते इस सप्ताह आप अपनी मेहनत और लगन से ऐसे कई अवसर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे आप पैसा बना सकें. कर्क राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपके काम से आपके बॉस काफी खूश रहेंगे. इस सप्ताह आपको नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं. कर्क राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके व्यापार में इस सप्ताह लाभ मिलने की संभावना है.  इस सप्ताह पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें क्योंकि आपकी छोटी सी लापरवाही भारी नुकसान करा सकती है. इस सप्ताह कर्क राशि वालों के पास कई स्रोतों से धन प्राप्त होगा. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. 

सेहत का रखें ध्यान 
कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सतर्क रहने की सलाह देता है. इस सप्ताह अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि अनियमित आहार से परेशानी बढ़ सकती है. पेट या पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाकर आप खुद को बेहतर रख सकते हैं. इस सप्ताह हर दिन योग और व्यायाम जरूर करें.

वैवाहिक जीवन और लव लाइफ
कर्क राशि वालों के वैवाहिक जीवन और लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा. कर्क राशि के वैसे जातक चो किसी के साथ प्रेम संबंध में उनके प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और अविवाहित लोगों को अच्छा रिश्ता मिलने के संकेत हैं. कर्क राशि के वैसे जातक जिनकी शादी हो गई है, उनके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है. 

गलती करने से बचें
इस सप्ताह कर्क राशि वाले छात्रों का करियर ग्राफ ऊंचाइयों पर तो पहुंचेगा, लेकिन आपको मिलने वाली सफलता आपके अहंकार में वृद्धि का मुख्य कारण बनेंगी. इसके चलते आपके स्वभाव में कुछ अतिरिक्त अहंकार दिखाई दे सकता है. ऐसे में खुद को लेकर किसी भी अंधविश्वास में आकर, कोई भी गलती करने से बचें.

उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें. चंद्रमा को अर्घ्य दें. कर्क राशि वालों के लिए इस सप्ताह शुभ रंग सफेद और शुभ दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार है. इस सप्ताह का शुभ अंक 7 है.