कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके स्वास्थ्य के लिए थोड़ी अच्छी नहीं दिख रही है. सूर्य, बुध और शुक्र अष्टम भाव में होने की वजह से आपको स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि सप्ताहांत में आपको सुधार देखने को मिलेगा. इसलिए सप्ताह की शुरुआत में ही सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहना बेहतर होगा.
घरवालों पर होगा खर्चा
वहीं बात अगर घर परिवार की करें तो इस सप्ताह आपको घर में परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर बहुत अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. लेकिन इससे परिवार में आपकी स्थिति में वृद्धि होगी, साथ ही आप परिवार के सदस्यों के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाने में सक्षम होंगे. इस सप्ताह आप पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए दिखाई देंगे. आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और इससे आपको उनका सहयोग प्राप्त करने में मदद मिलेगी. साथ ही आपके छोटे भाई-बहन आपके सुझाव ले सकेंगे.
छात्रों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह
इस सप्ताह चन्द्रमा के छठे भाव में होने के कारण आपका कोई विरोधी आपके विरुद्ध योजना बना सकता है और साजिश रच सकता है इसलिए आपको हर स्थिति में अपने आंख-कान खुले रखते हुए काम करने की जरूरत है. शुरू से ही खुद को सतर्क रखें. इस राशि के छात्रों के लिए सप्ताह सफल होने की संभावना है. इसके साथ ही आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे और इस दौरान आपका मनोबल भी बढ़ेगा. ऐसे में आपको तनाव से दूर रहने और सकारात्मक विचारों पर ध्यान देने की जरूरत है.
उपायः शनिवार के दिन भगवान शिव को नारियल चढ़ाएं.