scorecardresearch

Leo Weekly (13 July- 19 July 2026) Horoscope: सूर्य की ऊर्जा से चमकेगा भाग्य! बिजनेस में पुराने ग्राहकों से होगा बड़ा मुनाफा, बस इस एक गलती से बचें

यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, मेहनत और संतुलित फैसलों का रहेगा. धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है.

Leo Weekly Horoscope Leo Weekly Horoscope

सिंह राशि के जातकों के लिए 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 का यह सप्ताह नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. इस दौरान सूर्य की ऊर्जा से आपका आत्मविश्वास को मजबूत मिलेगी, वहीं ग्रहों की स्थिति कुछ मामलों में धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की ताकत देगी. जो काम लंबे समय से फंसे थे, उनमें धीरे-धीरे गति आने के संकेत हैं. हालांकि जल्दबाजी या किसी बात पर तुरंत रिएक्ट या जबाव देने से बचना समझदारी होगी. 

करियर और व्यापार
कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे जातकों को भविष्य में आगे बढ़ने के मौका मिलेगा. ऑफिस में अपने काम पर पूरा फोकस रखें और किसी भी तरह की राजनीति या विवाद से दूरी बनाए रखें.

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी समय ठीक रहेगा. पुराने ग्राहकों से दोबारा अच्छा कारोबार मिलने की संभावना है. यदि किसी नए प्रोजेक्ट या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले पूरी जानकारी जरूर जुटा लें. साझेदारी में काम करने वालों को पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत होगी.

पारिवारिक जीवन और रिश्ते
घर का माहौल सामान्य से बेहतर रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा. किसी पुराने मतभेद को बातचीत के जरिए खत्म किया जा सकता है.

वहीं जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और उनके साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर अहंकार बीच में न आने दें. घर के किसी बड़े सदस्य की सलाह इस सप्ताह आपके काफी काम आ सकती है.

स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति
सेहत के मामले में सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन भागदौड़ और अनियमित दिनचर्या के कारण थकान महसूस हो सकती है. समय पर भोजन करें और पर्याप्त आराम लेने की कोशिश करें. 

आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. अनावश्यक खरीदारी से बचें और बचत पर भी ध्यान दें.

साप्ताहिक उपाय
रविवार के दिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. प्रतिदिन 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें. जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं, गुड़ या लाल रंग की वस्तु का दान करें. बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके आशीर्वाद से सप्ताह की शुरुआत करें.
 

ये भी पढ़ें