scorecardresearch

Leo Weekly Horoscope 9-15 February: मिलेगा मेहनत का फल, वापस आएंगे दिए हुए पैसे, ये राशि वाले करें बस ये काम

जानें क्या है उपाय और इस हफ्ता क्या-क्या मिलेगा लाभ.

Leo weekly Horoscope Leo weekly Horoscope

Leo Weekly Horoscope 9-15 February 2026 बीते हफ्ते सिंह राशि के जातकों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव नजर आएं. लेकिन ये समय उनके जीवन में स्थिरता ले कर आ रहा है. खास करके उनके लिए जो किसी परीक्षा की तैयारी में लंबे वक्त से भिड़े हुए हैं. यह हफ्ता सिंह राशि वालों के लिए धीरे-धीरे सकारात्मक मोड़ लेने वाला दिख रहा है. लेकिन उसके लिए सबसे जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और छोटे मौके को पहचानें शुरू कर दें क्योंकि वही आगे बड़ा फायदा दे सकते हैं.

करियर, जॉब और बिजनेस
अगर आप लंबे समय से नौकरी के तलाश में हैं तो आपकी तलाश पूरी होगी. भले छोटी जगह से शुरूआत हो लेकिन 1-2 साल में बड़ी अवसर मिलेंगे.
वहीं जो लोग नौकरी पेशा हैं या बिजनेस करते हैं, उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है. सलाह यही है कि जल्दबाजी से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें क्योंकि कई लोग आपसे जलने वाले भी आपके आस-पास होंगे. लेकिन अगर टीम के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो टीमवर्क से फायदा मिलेगा.

लेन-देन से बच कर रहें
आर्थिक मामलों में राहत के संकेत नजर आ रहे हैं. अटका हुआ पैसा या उधार दिया पैसा वापस आने की उम्मीद बनती दिखाई दे रही है. हालांकि खर्च पर नजर रखें. निवेश या बड़ा खर्च करने से पहले सलाह लेना समझदारी होगी. 

रिश्तों में बनेगा तालमेल 
परिवार और करीबी लोगों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. बातचीत से गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. किसी पुराने रिश्ते के फिर से वापस आने की संभावना बनती दिख रही है. इस हफ्ते सुनना, समझना और संयम रखना रिश्तों को मजबूत करेगा.


थोड़ी सी रहेगी थकान 
ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन थकान को नजरंदाज न करें. रोजमर्रा की जिंदगी में एक्सरसाइज को जोड़ें. नींद पूरी लें और संतुलित भोजन करें. ये आपको एक्टिव रखने में मददगार साबित होगा. मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय खुद को देना फायदेमंद रहेगा.

इस हफ्ते क्या करें

  • अधूरे प्रोजेक्ट पूरा करने पर ध्यान दें, जिसका फायदा मिलेगा.
  • पैसों से जुड़ी बात-चित को साफ रखें.
  • अगर कोई तनाव महसूस कर रहे हैं तो परिवार से खुलकर बात करें. बात करने से मानसिक तनाव दूर होगा.
  • सूर्य देवता को गायत्री मंत्र के जाप के साथ जल चढ़ाएं. इससे भी आपका तनाव दूर होगा.  

ये भी पढ़ें