scorecardresearch

Leo 2-8 March 2026 weekly Horoscope: इस राशि के शुरू होने जा रहे हैं अच्छे दिन, करीयर में मिलेगा मौका, आर्थिक स्थिति हो सकती है बेहतर

जानें कैसा होगा सिंह राशि का पूरा हफ्ता.

Leo weekly Horoscope Leo weekly Horoscope

इस हफ्ते की शुरुआत में कामकाज से जुड़े कुछ छोटे-मोटे रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे और काम में गति आएगी. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. कुछ लोगों को बेहतर मौके के लिए नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है, वहीं कुछ लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. हालांकि ऑफिस की राजनीति से सावधान रहें और खासकर अगर विदेशी क्लाइंट्स से काम जुड़ा हो तो सभी जरूरी कागजात ठीक से संभालकर रखें.

पैसों के मामले में मिलेंगे फायदे
आर्थिक स्थिति बेहतर रहने के संकेत हैं. अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है, लेकिन किसी दोस्त की मदद के लिए आपको भी आगे आना पड़ सकता है. खर्च करते समय सावधानी रखें और बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें. जमीन-जायदाद या कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें, नहीं तो बेवजह जुर्माना लग सकता है.

रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी
इस समय रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और अपने लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा. जो महिलाएं अविवाहित हैं, उनकी जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में समझदारी से काम लेना होगा और किसी तीसरे व्यक्ति को अपने रिश्ते में दखल देने से रोकना होगा, तभी संबंध मजबूत रहेंगे.

स्वास्थ्य रहेगा सामान्य
सेहत सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है. इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा.

इस उपाय को रोज करें

  • हर दिन सुबह सूर्य देवता को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कामों में सफलता मिलेगी.
  • रविवार और मंगलवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सुनहरा या नारंगी रंग के कपड़े का दान करें. 
  • मंगलवार को हनुमान चालिसा पढ़ने से मन का साहस बढ़ेगा और दिमाग शांत रहेगा. 

 

ये भी पढ़ें