Tula Rashifal
Tula Rashifal
तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. सप्तम भाव में राहु और मंगल विराजमान होने से व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. आवेग पर कंट्रोल रखें क्योंकि इस प्रकार का व्यवहार आपके करियर और पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इस अवधि में आप घरेलू जीवन को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं.
करियर और नौकरी
करियर के लिहाज से अगस्त का महीना तुला राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला हो सकता है. करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. दशम भाव में सूर्य की उपस्थिति के कारण तुला राशि वालों का पेशेवर जीवन इस महीने अच्छा रहेगा. आपको अपने नए व्यवसाय से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. इस अवधि में आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है.
आर्थिक स्थिति
तुला राशि वालों की इस महीने आर्थिक स्थिति औसत रह सकती है. दूसरे भाव का स्वामी मंगल, सप्तम भाव में राहु के साथ मिलकर अंगारक योग बना रहा है. इससे आपको वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस महीने न तो उधार दें और न ही पैसे उधार लें क्योंकि यह आपको परेशानी में डाल सकता है. सरकारी नौकरी करने वालों की आर्थिक स्थिति इस महीने बेहतर रहने की संभावना है. धन लाभ की संभावना बन रही है.
प्रेम संबंध
परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है और इसकी वजह से आप परेशान रह सकते हैं. धैर्य और नियंत्रित भाषा आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकती है. तुला राशि के जातकों का प्रेम और दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. इस दौरान तुला राशि के जातकों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि के जातकों के लिए अगस्त 2022 मिश्रित परिणाम देने वाला होगा. बृहस्पति छठे भाव में वक्री स्थिति में होने की वजह से आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा.
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें. गाय को खाना खिलाएं.
ये भी पढ़ें