scorecardresearch

Libra September Horoscope 2026: तुला राशि के जातकों का पैसों के मामले में मजबूत रहेगा महीना, प्रेम और शादी के लिए अच्छा समय लेकिन तनाव से बचें

Libra September Horoscope 2026: सितंबर में नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. छठे भाव में शनि आपको लगातार मेहनत करने और जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए प्रेरित करेगा. काम के प्रति आपका समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगा और प्रमोशन, अतिरिक्त लाभ या प्रोत्साहन मिलने की संभावना बन सकती है.

Advertisement
Tula Sep Masik Rashifal Tula Sep Masik Rashifal
हाइलाइट्स
  • करियर में मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम

  • पैसों के मामले में मजबूत रहेगा महीना

तुला राशि के जातकों के लिए सितंबर 2026 का महीना करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के लिहाज से काफी सकारात्मक रहने वाला है. शनि की छठे भाव में स्थिति आपको मेहनती और लक्ष्य के प्रति गंभीर बनाएगी, जबकि गुरु की अनुकूल स्थिति से भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. हालांकि राहु और केतु की स्थिति के कारण मानसिक तनाव और पारिवारिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं.

करियर में मेहनत का मिलेगा अच्छा परिणाम
सितंबर में नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. छठे भाव में शनि आपको लगातार मेहनत करने और जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए प्रेरित करेगा. काम के प्रति आपका समर्पण वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आएगा और प्रमोशन, अतिरिक्त लाभ या प्रोत्साहन मिलने की संभावना बन सकती है. इस महीने काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है. विदेश से जुड़े अवसर या नौकरी के कारण दूर की यात्रा के योग भी बन सकते हैं. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए भी सितंबर नए अवसर लेकर आ सकता है. नई रणनीति अपनाने और कारोबार के तरीके में बदलाव करने से फायदा मिल सकता है.

पैसों के मामले में मजबूत रहेगा महीना
आर्थिक स्थिति के लिहाज से सितंबर अच्छा रहने वाला है. गुरु की अनुकूल स्थिति के कारण कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और धन का प्रवाह बेहतर हो सकता है. आप पहले की तुलना में अधिक बचत करने में भी सफल हो सकते हैं. निवेश के लिहाज से भी समय अनुकूल बताया गया है. कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने या नया निवेश करने की योजना है तो अच्छी तरह सोच-विचार करके आगे बढ़ सकते हैं. हालांकि राहु की स्थिति आपको सट्टा या जोखिम वाले निवेश की ओर आकर्षित कर सकती है, इसलिए जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचना बेहतर होगा.

सेहत सामान्य, लेकिन तनाव से बचें
सितंबर में आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रह सकती है. ऊर्जा और उत्साह में बढ़ोतरी महसूस होगी. 2 सितंबर से 6 नवंबर के बीच शुक्र का प्रभाव भी आपके लिए लाभकारी रहने के संकेत हैं. इससे फिटनेस और आत्मविश्वास बेहतर हो सकता है. हालांकि काम का दबाव और लगातार व्यस्त रहने की आदत तनाव बढ़ा सकती है. परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है. इसलिए आराम, खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच को नजरअंदाज न करें.

प्रेम और शादी के लिए अच्छा समय
प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामले में सितंबर कुल मिलाकर सकारात्मक रह सकता है. गुरु की अनुकूल स्थिति रिश्तों में सहयोग और समझ बढ़ाने वाली हो सकती है. 18 सितंबर के बाद मंगल का गोचर प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल परिणाम दे सकता है. जो लोग प्रेम संबंध को शादी में बदलना चाहते हैं, उनके लिए 18 सितंबर के बाद का समय बेहतर बताया गया है. हालांकि राहु की स्थिति कभी-कभी गलतफहमी, बेचैनी या रिश्तों में बाधा पैदा कर सकती है. इसलिए छोटी बातों को लेकर बहस करने से बचें.

परिवार में खुशियां, लेकिन अहंकार से बचना होगा
परिवार के लिहाज से सितंबर में सामंजस्य बना रह सकता है. गुरु की स्थिति परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल और खुशी बढ़ा सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे. वहीं शनि की स्थिति के कारण कभी-कभी ईगो क्लैश या रिश्तों में तनाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में अपनी बात मनवाने के बजाय सामने वाले की बात समझने की कोशिश करें. गुरु के प्रभाव से इस महीने आपका झुकाव धर्म और आध्यात्म की ओर बढ़ सकता है. लंबी यात्रा या धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं. केतु भी आध्यात्मिक रुचियों को बढ़ावा दे सकता है. सितंबर आपके लिए मेहनत के साथ आत्मिक शांति और व्यक्तिगत विकास का भी महीना साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें