Capricorn Weekly Horoscope (मकर साप्ताहिक राशिफल)
Capricorn Weekly Horoscope (मकर साप्ताहिक राशिफल)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह हल्का-फुल्का तनाव लेकर आ सकता है, जिससे आपको थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है. लेकिन जितना हो सके ऐसी स्थितियों से बचें, नहीं तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. आपको खुद को खुश रखें और अपने पर भरोसा बनाए रखें, आप किसी भी चुनौती से जीत सकते हैं.
शेयर बाजार में मिलेगी सफलता
शेयर बाजार में निवेश करने वाले मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह विशेष सफलता लेकर आने वाला है क्योंकि उन्हें उन स्रोतों से पैसा कमाने का अवसर मिलेगा जिनके बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था. हालांकि, उन्हें जल्दबाज़ी में बड़ा निवेश करने की ज़रूरत नहीं है, अन्यथा यह मुनाफ़ा घाटे में भी बदल सकता है.
परिवार को देंगे पूरा समय
मकर राशि के जो जातक पिछले सप्ताह अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाए थे, इस सप्ताह उस कमी को पूरा करते नजर आएंगे. आप अपना समय परिवार के छोटे सदस्यों के साथ बैठकर या खेलकर बिता सकते हैं. इस सप्ताह आप करियर में गति पाने के लिए किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे. ऐसा करने से कुछ समय के लिए आपको संतुष्टि मिलेगी, लेकिन भविष्य में आप खुद को किसी बड़ी मुसीबत में पाएंगे. इसलिए कोई भी गलत कार्य करने से बचें.
छात्रों को करनी होगी मेहनत
मकर राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह कड़ी मेहनत लेकर आएगा. तभी वे वांछित परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. इस दौरान अगर आपको किसी विषय को समझने में दिक्कत हो तो आप अपने बड़े भाई-बहनों या अपने शिक्षकों की मदद ले सकते हैं.
उपाय: प्रतिदिन 44 बार "ओम मंदाय नमः" का जाप करें.