scorecardresearch

Weekly Horoscope Capricorn 17-23 August 2026: ऑफिस में खुद को अकेला महसूस करेंगे, शुरुआत में आएगा पैसा, आखिर में होगा खर्च, कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

Weekly Horoscope Capricorn 17 August to 23 August 2026: मकर राशि के जातकों के विचारों और योजनाओं को ऑफिस में ज्यादा महत्व नहीं मिलेगा. जिसकी वजह से जातक इस हफ्ते खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं. जातकों को इस हफ्ते के शुरुआत में पैसा मिल सकता है. हालांकि आखिरी दिनों में खर्च भी बढ़ सकता है.

Advertisement
Weekly Horoscope Capricorn  Weekly Horoscope Capricorn

17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को ऑफिस में सतर्क रहने की जरूरत है. बिजनेस या ऑफिस का तनाव आपकी सेहत खराब कह सकता है. इस हफ्ते की शुरुआत पैसों को लेकर अच्छी हो सकती है. लेकिन आखिरी तक खर्च बढ़ सकता है. जातकों की व्यवहार को देखकर लग सकता है कि फैमिली में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. जिसकी वजह से जातक घुटन महसूस कर रहे हैं. ऑफिस में जातकों की सलाह को ज्यादा अहमियत नहीं मिलेगी. इस दौरान जातक खुद को अकेला पाएंगे. मकर राशि के छात्रों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरी एक्टिविटीज पर ज्यादा लगेगा.

तनाव से खराब हो सकती है सेहत-
मकर राशि के जातकों की सेहत इस हफ्ते तनाव की वजह से खराब हो सकती है. बिजनेस या ऑफिस के तनाव का असर जातकों की सेहत पर पड़ेगा. इसकी वजह से जातक अपने काम पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे. जातकों को सलाह दी जाती है कि इस हफ्ते खुद को स्ट्रेस फ्री रखने की कोशिश करें.

आर्थिक मोर्च पर अच्छी शुरुआत-
इस हफ्ते जातकों के लिए आर्थिक मोर्चे पर अच्छी शुरुआत होगी. जातकों के पास पैसा आ सकता है. लेकिन हफ्ते के आखिर में किसी न किसी वजह से पैसा खर्च हो सकता है. ये आपको परेशान कर सकता है. ऐसे में जातकों को सलाह दी जाती है कि वो सोच-समझकर पैसा खर्च करें और प्लानिंग के तहत आर्थि मोर्चे पर आगे बढ़ें.

पारिवारिक जीवन में चुनौतियां-
जातकों के लिए ये हफ्ता पारिवारिक मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं. पड़ोसी या परिवार के लोग आपके व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे. वो समझ जाएंगे कि आपके व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां हैं. अंदर ही अंदर आप घुटन महसूस कर रहे हैं. ऐसी स्थित में जातकों को अपनी भावनाओं को साझा करना बेहतर होगा.

ऑफिस में आ सकती है चुनौती-
जातकों को ऑफिस में सतर्क रहने की जरूरत है. जातकों को ऑफिस में कम अहमियत मिलेगी. जातक ऑफिस में अपने विचार या योजनाएं साझा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके सलाह को ज्यादा महत्व नहीं मिलेगा. इससे जातक खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं. जातकों को करियर की गति धीमी नजर आ सकती है. इसलिए जातकों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
छात्रों के लिए ये समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. जातकों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरी एक्टिविटीज में ज्यादा लगेगा.

ये भी पढ़ें: