scorecardresearch

Weekly Horoscope Capricorn 18-24 May 2026: ऑफिस में सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं जातक, ईमानदारी के काम करने की सलाह

Weekly Horoscope Capricorn 18 May to 24 May 2026: मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जातकों को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है. ऑफिस में जातकों को सीनियर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. जातकों को अपना काम ईमानदारी से करने की सलाह दी जाती है.

Capricorn weekly horoscope Capricorn weekly horoscope

18 मई से 24 मई 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य को पारिवारिक तनाव के चलते निराशा हो सकती है. जातक बेचैनी महसूस कर सकते हैं.  इस हफ्ते जातकों को आर्थिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ विवाद हो सकता है. रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. इस हफ्ते ऑफिस में जातकों को सीनियर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. जातकों को ऑफिस में हर काम लगन और ईमानदारी से करने की जरूरत है.

मानसिक तनाव संभव-
इस हफ्ते जातकों को पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में चल रही तनावपूर्ण परिस्थितियां मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं. घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां और निजी मामलों की उलझनें व्यक्ति को भीतर ही भीतर परेशान और बेचैन महसूस करा सकती हैं. हालांकि जातक अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने छिपाते नजर आएंगे. जातकों को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

आर्थिक उतार-चढ़ाव हो सकता है-
आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है. जिसकी वजह से रिश्तों में दिक्कत आ सकती है. खर्चों और पैसों से जुड़े मुद्दों को लेकर जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में विवाद की स्थिति बन सकती है. कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में खुद को असहाय महसूस करना पड़ सकता है और साथी की ओर से फिजूलखर्ची को लेकर नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है. जातकों को जीवनसाथी के साथ संवाद और समझदारी को प्राथमिकता देना होगा.

रिश्तेदारों के साथ अच्छे रहेंगे संबंध-
रिश्तेदारों के साथ संबंधों को मजबूत करने और पुराने मतभेद दूर करने के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है. परिवार से जुड़े लंबे समय से लंबित कामों को पूरा करने का मौका मिल सकता है. घरेलू मामलों में सक्रियता दिखाने से वातावरण बेहतर होने की संभावना है और परिवार के सदस्यों के बीच सहयोग बढ़ सकता है.

ऑफिस में बरतें सावधानी-
जातकों को ऑफिस में सावधानी बरतने की जरूरत है. नौकरी करने वालों लोगों को अपने पुराने कामों या कार्यशैली के कारण वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. अगर किसी काम में लापरवाही या गलती हुई है तो उस पर आलोचना सुननी पड़ सकती है. जातकों को ईमानदारी से अपना काम करना चाहिए. इससे दिक्कतें दूर हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: