scorecardresearch

Weekly Horoscope Capricorn 20-26 July 2026: करियर में मिलेगा आगे बढ़ने का मौका, मौज-मस्ती बन सकती है मुसीबत

Weekly Horoscope Capricorn 20 July to 26 July 2026: मकर राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. हालांकि जातकों को अहंकार में नहीं आने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही इस हफ्ते जातकों का खर्च बढ़ सकता है. जातकों की मौज-मस्ती के चलते घर में माहौल खराब हो सकता है.

Weekly Horoscope Capricorn  Weekly Horoscope Capricorn

20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों इस हफ्ते सेहत के लिए कई जरूरी बदलाव करने होंगे. जातकों को इस हफ्ते ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. दोस्तों से मिलने का प्लान अचानक बन सकता है. हालांकि जातकों को सलाह दी जाती है कि मौज-मस्ती करके घर में अपनी इमेज खराब ना करें. जातकों को करियर में तरक्की का समय है.

सेहत में होगा पॉजिटिव बदलाव-
इस हफ्ते जातकों को सेहत के लिए कई बदलाव करने होंगे. जिसकी वजह से जातक की सेहत अच्छी होगी. जागरूकता और नियमित दिनचर्या अपनाकर जातक अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को पहले से बेहतर बना सकते हैं. योग, व्यायाम और संतुलित आहार आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. जातक खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे.

खर्च बढ़ेगा-
अगर कोई जातक घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं तो इस ह्फ्ते उनका खर्च बढ़ेगा. अचानक खर्च बढ़ सकता है. जातक दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं, पार्टी का प्लान बना सकते हैं. इसकी वजह से पैसे खर्च करने पड़ेंगे. जातकों को गैर-जरूरी खर्चों को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है.

कोई गुड न्यूज मिल सकती है-
इस हफ्ते जातकों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है. यह खुशी नौकरी, पढ़ाई या निजी जीवन से जुड़ी हो सकती है. जातक इस उपलब्धि का जश्न मनाएंगे. लेकिन अति करने से बचना होगा. जातकों को शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है. इसकी वजह से जातकों की छवि घर में खराब हो सकती है. घर का माहौल खराब हो सकता है.

करियर में बेहतर मौका मिलेगा-
जातकों को ऑफिस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जातको को करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. जातकों की मेहनत की तारीफ भी होगी. हालांकि सफलता मिलने पर धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है. किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें. सोच-समझकर लिए गए निर्णय भविष्य में अधिक लाभ देंगे.

ये भी पढ़ें: