Capricorn Weekly Horoscope
Capricorn Weekly Horoscope
23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों की सेहत अच्छी नहीं रहेगी. जातकों को करियर में सफलता मिलेगी. बेरोजगार जातकों को मनचाही नौकरी मिलेगी. जातकों को आर्थिक लाभ होगा. इस हफ्ते जातक अपने रिश्तेदारों पर अपने सुझाव थोपते दिखाई देंगे. ऑफिस में जरूरत से ज्यादा बोलना ठीक नहीं है.
बेरोजगारों के लिए शुभ संकेत-
लंबे समय से बेरोजगार चल रहे जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा जाने वाला है. जातकों को रोजगार को लेकर अच्छी खबर मिलेगी. जातकों को मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बन रही है. इससे न सिर्फ आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
कर्ज चुका सकते हैं जातक-
जिन जातकों पर कर्ज का बोझ है, वे इस अवधि में उसे चुकाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं. हालांकि सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच बनाए रखना आवश्यक होगा.
संयम बतरने की सलाह-
सामाजिक जीवन में इस सप्ताह थोड़ा संयम बरतने की सलाह दी जाती है. मित्रों और रिश्तेदारों पर अपने विचार थोपने की प्रवृत्ति विवाद का कारण बन सकती है. ऐसा व्यवहार आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है और लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं. बेहतर होगा कि दूसरों की बातों को भी उतनी ही गंभीरता सुनें, जितनी आप अपनी बात को महत्व देते हैं.
ऑफिस में बरतें सावधानी-
कार्यस्थल पर भी सावधानी बरतने की जरूरत है. आवश्यकता से अधिक बोलना या बिना सोचे-समझे टिप्पणी करना भारी पड़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संवाद करते समय संतुलित और मर्यादित भाषा का प्रयोग करें. संयमित व्यवहार ही इस सप्ताह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.
छात्रों के लिए शुभ समय-
छात्रों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है. कई विद्यार्थियों के करियर ग्राफ में अचानक उछाल देखने को मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं या शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. परिवार में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़ों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें: