scorecardresearch

Weekly Horoscope Capricorn 29 June-5 July 2026: ऑफिस में संबंध होंगे बेहतर, दोस्तों के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान

Weekly Horoscope Capricorn 29 June to 5 July 2026: अगर मकर राशि के जातक नौकरी करते हैं तो ऑफिस में उनके संबंध सहयोगियों के साथ बेहतर होंगे. प्रमोशन का इंतजार कर रहे जातकों की शुभ समाचार मिलेगा. हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. जातकों को काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जाना पड़ सकता है.

Weekly Horoscope Capricorn  Weekly Horoscope Capricorn

29 जून से 5 जुलाई 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. जातकों को घर पर ही हर समस्या का इलाज से बचने की सलाह दी जाती है. जातकों को काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जाना पड़ सकता है. जातक इस हफ्ते ऑफिस में अपने पुराने विवादों को सुलझाकर संबंधों को बेहतर करेंगे. इससे जातक की छवि बेहतर होगी. 

सेहत को लेकर रहें सतर्क-
मकर राशि के जातकों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. जातकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर रह सकती है. जातकों को सलाह दी जाती है कि छोटी-छोटी परेशानियों को भी नजरअंदाज ना करें. अगर तबीयत खराब होती है तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें. जातकों को घर पर किसी भी रोग का इलाज नहीं करने की सलाह दी जाती है. जातकों को घरेलू उपचार से बचना होगा. जातकों की सेहत सही खानपान और आराम से अच्छी रहेगी.

करियर में रहेगी भागदौड़-
इस हफ्ते में जातकों के लिए करियर में भागदौड़ रहेगी. जातक काम के सिलसिले में एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकते हैं. इस दौरान अनुमान से ज्यादा खर्च भी हो सकता है. जातकों को सलाह दी जाती है कि बजट बनाकर ही बाहर जाने का फैसला लें. गैर-जरूरी खर्चों पर कंट्रोल करके ही आर्थिक मजबूती पाई जा सकती है.

दोस्तों का मिला पूरा समर्थन-
मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा. मित्रों के साथ कोई खास प्लान तैयार हो सकता है. जिसकी वजह से पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है. यह समय रिश्तों को मजबूत बनाने और मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए अनुकूल रहेगा. दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

ऑफिस में पुराने मतभेद हो सकते हैं दूर-
नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये हफ्ता पॉजिटिव है. ऑफिस में चल रहे पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. सीनियर और सहकर्मियों के साथ संबंध बेहतर होंगे. ऑफिस में जातकों की छवि बेहतर होगी. अगर जातक लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो इस समय उनका इंतजार खत्म हो सकता है. अच्छा व्यवहार जातकों को आगे बढ़ने में मदद करेगा.

छात्रों के लिए बेहतर समय-
मकर राशि के छात्रों के लिए ये हफ्ता परीक्षा लेने वाला होगा. लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा. जातकों को पढ़ाई से ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है. जातकों को सोशल मीडिया और घूमने-फिरने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. जातकों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. अगर कुछ समझ ना आए तो टीचर या सीनियर से सहयोग लें. सही मार्गदर्शन से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: