Capricorn weekly horoscope
Capricorn weekly horoscope
30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक के सप्ताह में मकर राशि के जातकों को आंखों से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं. इस हफ्ते जातकों के खर्च बढ़ सकते हैं. जिसकी वजह से जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. घर में कुछ बदलाव हो सकता है, जिसकी वजह से फैमिली के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है. जातकों की पारिवारिक चुनौतियां बढ़ेंगी. समस्याओं की वजह से जातकों का आत्मविश्वास कम हो सकता है.
सेहत को लेकर रहें सतर्क-
जातकों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विशेष रूप से स्वास्थ्य के मामले में आंखों से जुड़ी समस्याएं उभरने की संभावना जताई गई है. लोग धूल और प्रदूषण वाले स्थानों पर जाने से बचें और सुबह के समय हरी घास पर नंगे पैर करीब 30 मिनट तक टहलने की आदत डालें. ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ मिलने की उम्मीद है.
आर्थिक लिहाज से मिलाजुला रहेगा हफ्ता-
जातकों के लिए ये हफ्ता आर्थिक लिहाज से मिलाजुला रहने वाला है. किसी बड़े समूह या सामूहिक गतिविधि में निवेश करना आकर्षक लग सकता है, लेकिन इससे खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में लोगों को अपने बजट का विशेष ध्यान रखने और अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है. अगर जातक ऐसा नहीं करते हैं तो आर्थिक दबाव बढ़ जाएगा.
फैमिली में हो सकता है मतभेद-
पारिवारिक जीवन में भी इस सप्ताह उतार-चढ़ाव आ सकता है. घर में कुछ बदलावों के कारण परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है. इससे रिश्तों में दूरी आ सकती है. इसके साथ ही व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के बीच संवाद और समझदारी बनाए रखना जरूरी है.
करियर में चुनौतियां-
जातकों के लिए ये हफ्ता करियर में चुनौतियां लेकर आ सकता है. इस दौरान सीनियर से ज्यादा मार्गदर्शन नहीं मिल पाएगा. इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. सीनियर के साथ विचारों में मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं. जिसकी वजह से तनाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें: