scorecardresearch

Libra Monthly Horoscope May 2026: तुला राशि वालों के मई में बनेंगे सभी बिगड़े काम; नौकरीपेशा लोगों को मिलेंगे बेहतर मौके

इस महीने सूर्य का गोचर सातवें और आठवें भाव में रहेगा, जिसे बहुत अनुकूल नहीं माना जाता. हालांकि पहले हिस्से में सूर्य उच्च स्थिति में होने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बहुत बड़े फायदे की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.

Libra monthly Rashifal Horoscope Libra monthly Rashifal Horoscope

मई 2026 का महीना तुला राशि के जातकों के लिए मिला-जुला लेकिन सकारात्मक रहने वाला है. महीने की शुरुआत में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, खासकर रिश्तों और फैसलों को लेकर लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. कुछ सावधानी और धैर्य से यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है.

सामान्य से बेहतर रहने वाला है मई का महीना
इस महीने सूर्य का गोचर सातवें और आठवें भाव में रहेगा, जिसे बहुत अनुकूल नहीं माना जाता. हालांकि पहले हिस्से में सूर्य उच्च स्थिति में होने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बहुत बड़े फायदे की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. मंगल 11 मई तक छठे भाव में रहकर अच्छे परिणाम देगा, इसके बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हो सकती है. बुध 15 मई के बाद से बेहतर फल देने लगेगा. वहीं गुरु अपनी राशि में भाग्य भाव में रहकर आपका साथ देगा. शुक्र, शनि और केतु की स्थिति भी काफी हद तक सहयोगी रहेगी. कुल मिलाकर यह महीना सामान्य से बेहतर रहने वाला है.

करियर-
करियर के लिहाज से नौकरी करने वालों के लिए यह महीना अच्छा साबित हो सकता है. खासकर 11 मई तक मंगल का प्रभाव आपको ऊर्जा देगा और आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. सहकर्मियों के बीच आपकी चर्चा भी हो सकती है. वहीं बिजनेस करने वालों के लिए यह महीना औसत रह सकता है. 15 मई के बाद बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है. मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेने होंगे.

आर्थिक स्थिति-
आर्थिक स्थिति की बात करें तो महीने का पहला भाग कमाई के लिहाज से बेहतर रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ लाभ मिल सकता है. 11 मई तक बचत के अच्छे संकेत हैं, लेकिन इसके बाद खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर लग्जरी चीजों पर. यदि आप लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है. कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति संतुलित लेकिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है.

हेल्थ-
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना काफी हद तक अनुकूल रहेगा, लेकिन लापरवाही बिल्कुल न करें. 14 मई तक शुक्र आठवें भाव में रहेगा, जिससे छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है. शनि का प्रभाव भी बना रहेगा, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. 14 मई के बाद स्थिति बेहतर होगी और आप खुद को ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे. हल्की चोट या थकान की संभावना है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती.

रिलेशनशिप-
लव लाइफ के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है. गुरु और शुक्र का प्रभाव रिश्तों में मजबूती लाएगा और आपसी समझ बेहतर होगी. सगाई या शादी जैसे फैसले लेने के लिए भी यह समय ठीक है. हालांकि शादीशुदा लोगों के लिए शुरुआत में कुछ तनाव हो सकता है, खासकर 11 से 15 मई के बीच सावधानी रखने की जरूरत है. छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन हालात नियंत्रण में रहेंगे.

पारिवारिक जीवन-
पारिवारिक जीवन की बात करें तो महीने का पहला हिस्सा काफी सकारात्मक रहेगा. 11 मई तक मंगल का प्रभाव परिवार में मजबूती देगा, लेकिन इसके बाद हल्की नोकझोंक हो सकती है. हालांकि बड़े विवाद की संभावना नहीं है. शुक्र और अन्य ग्रहों का सहयोग मिलने से घर का माहौल ज्यादातर समय अच्छा बना रहेगा. दोस्तों के साथ भी अच्छे संबंध बने रहेंगे.

उपाय-
इस महीने धैर्य बनाए रखें और गुस्से से बचें. रविवार को नमक खाने से परहेज करें. छोटी कन्याओं को लाल मिठाई खिलाना शुभ रहेगा और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.