मीन साप्ताहिक राशिफल Pisces Weekly Horoscope
मीन साप्ताहिक राशिफल Pisces Weekly Horoscope
मीन राशिवालों के जातकों के लिए स्वास्थ्य को लेकर ये सप्ताह दिक्कतभरा रह सकता है. इस दौरान तनाव की स्थितियों के कारण आप भरपूर आहार लेने में असमर्थ होंगे, जिससे सेहत में गिरावट आएगी. गृह निर्माण में प्रगति हो सकती है. पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा.
जीवन में रहेगी भागदौड़
जोखिम भरे निवेश से लाभ हो सकते हैं. इन राशि के जातकों के द्वारा पूर्व समय में किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है.
आंतरिक क्षमता का विकास होगा. इस सप्ताह आपके अंदर ऊर्जा की वृद्धि देखी जाएगी. कोई निर्णय पर पहुंचने से पहले आपको अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करना होगा.
इन बातों पर दें ध्यान
इस राशि के जातकों को अपने व्यवहार में भी लचीला होना चाहिए. व्यवसायिक स्थान पर हर कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें. पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर विवाद हो सकता है. बाहर का खाना खाने से परहेज करने की कोशिश करें.
लकी रंग और कलर
इस सप्ताह लाल व नारंगी रंग शुभ है. इसलिए इस सप्ताह लाल और नारंगी रंग को प्राथमिकता दें. शुभ अंक 6 है.
उपाय
उड़द का दान करना इस राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा. मंगल व सूर्य का चतुर्थ गोचर रियल स्टेट में लाभ दे सकता है. मंगलवार को स्वास्थ्य को लेकर अपना विशेष ध्यान रखें. प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें.
ये भी पढ़ें: