मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि के लिए 15 मई से 21 मई तक एक सप्ताह मिला जुला रहने वाला है. कुछ क्षेत्रों में आपको मनचाहे परिणाम न मिलने से आपको निराशा हो सकती है. ऐसे में जरूरी होगा कि आप अपना धन और ऊर्जा सही जगह और सही तरीके से इस्तेमाल करें. ये सप्ताह आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है. क्योंकि आप अपनी जिंदगी में कुछ बड़े बदलाव से गुजर रहे हैं. काम के क्षेत्र में भी आपको थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है. काम न पूरा होने पर आपको बुरा लग सकता है. लेकिन इस दौरान ये ध्यान रखें कि आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे.
जेबखर्च बढ़ेगा
जातकों का इस सप्ताह जेबखर्च बढ़ सकता है. शुरुआत में ही घर की मरम्मत आदि में जेब से कई ज्यादा पैसे खर्च होने वाले हैं. इसलिए ध्यान रखें कि बेवजह चीजों पर खर्च न करें, नहीं तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसके अलावा, आपको घर में भी काफी कुछ झेलना पड़ सकता है. घर के किसी सदस्य से आपकी किसी मुद्दे पर जबरदस्त बहस हो सकती है. लेकिन ऐसे में ये ध्यान रखना जरूरी होगा कि आप मुद्दे को न बढ़ाएं बल्कि कोशिश करें कि उसे जल्द से जल्द हल कर लें. इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपके रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है.
सेहत का ख्याल रखें
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें होगा. हालांकि, प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं. कोशिश करें कि दूसरे लोगों के सामने अपने प्रेम-संबंधों का जिक्र न करें, ऐसा करने से बचे. नहीं तो आपको अगर चलकर परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. आपका इस सप्ताह दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. ये समय थोड़ा कठिन रहेगा लेकिन अपने जीवनसाथी की मदद से साथ आप इस समय को भी हंसते हुए निकाल लेंगे.
उपाय के रूप में आप हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं और मंगलवार के दिन मंदिर में जाकर पूजा कर सकते हैं.