scorecardresearch

Aries Weekly Horoscope 15 to 21 January 2024 : मेष राशि के लोगों की सेहत में सुधार आएगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, विद्यार्थी ध्यान लगाकर पढ़ाई करें

इस सप्ताह आपकी सेहत में तो सुधार आएगा. इस सप्ताह आप कई गुप्त स्रोतों और संपर्कों से अच्छा पैसा कमाएंगे. इस सप्ताह आपको अपने निजी जीवन में पूर्व के किसी राज के उजागर होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement
मेष साप्ताहिक राशिफल मेष साप्ताहिक राशिफल
हाइलाइट्स
  • आर्थिक स्थिति अच्छी होगी

  • सेहत में सुधार होगा 

सेहत में सुधार होगा 
इस सप्ताह आपकी सेहत में तो सुधार आएगा. इस सप्ताह आप कई गुप्त स्रोतों और संपर्कों से अच्छा पैसा कमाएंगे. इस सप्ताह आपको अपने निजी जीवन में पूर्व के किसी राज के उजागर होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा
इस सप्ताह आपकी सेहत में तो सुधार आएगा लेकिन जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही उठा-पथक आपको कुछ बैचेन कर सकती है. आप मानिसक सुकून हासिल करना चाहते हैं तो, आपको कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताने की जरूरत होगी.

आर्थिक स्थिति अच्छी होगी
इस सप्ताह आप कई गुप्त स्रोतों और संपर्कों से अच्छा पैसा कमाएंगे. इस दौरान आपके घरेलू खर्च में इज़ाफा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा. इसलिए आपके लिए बेहतर रहेगा कि अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए और खराब स्थिति में ही उसका इस्तेमाल कीजिये.

राज उजागर होने से परेशानी हो सकती है
इस सप्ताह आपको अपने निजी जीवन में पूर्व के किसी राज के उजागर होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि किसी भेद के खुलने का इंतज़ार करने की बजाय आपको खुद ही उसे दूसरों के समक्ष साझा करते हुए अपनी गलती को मानने की जरूरत होगी.

भाग्य के भरोसे न बैठे
हम अक्सर अपनी मेहनत से ज्यादा भाग्य के ऊपर निर्भर होते हुए चीज़ों के स्वंय होने का इंतज़ार करने लगते हैं. इस सप्ताह आपको ऐसा करने या सोचने से परहेज करना होगा. चन्द्र राशि से शनि आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होने के परिणामस्वरूप अगर आप करियर में उपलब्धि चाहते हैं तो भाग्य के भरोसे न बैठते हुए बाहर निकलें और नए मौक़ों की तलाश करें. अगर किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको ज्यादा ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की ज़रूरत होगी.

विद्यार्थी अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान दें
इसके अलावा छात्रों को अपनी पढ़ाई के बीच अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिये भी थोड़ा समय निकालने की सलाह दी जाती है.  इस समय संभव है कि किसी छोटी-मोटी मौसमी बीमारी के कारण, आपको बाधा महसूस हो.


उपाय: प्रतिदिन 21 बार "ओम गुरवे नमः" का जाप करें.