Aries Weekly Horoscope 17-23 October 2022
Aries Weekly Horoscope 17-23 October 2022
मेष राशि के जातकों के लिए 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर वाला सप्ताह परिवार में सुख-शांति लेकर आने वाला है. इसके साथ ही जातकों को बंधुओं से सहयोग मिलेगा. इस सप्ताह आपके नए मित्र बनने के योग हैं. साथ ही साथ आर्थिक लाभ भी हो सकता है, आय की प्राप्ति भी होगी. ज्योतिष के मुताबिक, मंगल और बुधवार का दिन जोखिम भरा हो सकता है. ध्यान रखें कि कोई भी नया काम शुरू न करें. इस हफ्ते जातकों को संतान से खुशी मिल सकती है.
आपके पास होगा पर्याप्त समय
इस सप्ताह अपने लोगों के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा, जिससे घर वाले खुश रहेंगे. इसलिए कोशिश करें कि आप इस समय का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं. सेहत ठीक रखने के लिए हर रोज टहलने के लिए बाहर जाएं. हो सके तो आप घर पर ही कुछ सरल व्यायाम कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में काफी हद तक सुधार होगा. कोशिश करें कि पैसे बचाएं. अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप बड़े फैसले ले सकते है. वहीं आपको निर्णय लेते समय शांत रहने की सलाह दी जाती है. इस सप्ताह आप अपने मजाकिया स्वभाव के कारण अपने घर और परिवार के माहौल को सामान्य से अधिक खुशनुमा बना देंगे. साथ ही इस समय किसी शानदार शाम या मिलन समारोह के लिए आपके कोई रिश्तेदार या दोस्त भी आपके घर आ सकते हैं.
छात्रों को उनके पसंद के कॉलेज में प्रवेश
जो लोग अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं इस सप्ताह वो हो सकती है. इसके आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा. इससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों और निकट के लोगों के साथ अपनी सफलता का आनंद लेना चाहेंगे. साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों के साथ अपनी सफलता की खुशी का आनंद लेते हुए मिठाई बांटें. छात्रों को उनके पसंद के कॉलेज में प्रवेश पाने में मदद मिल सकती है.\
उपाय के रूप में अपने अपने और परिवार के लिए रुद्राभिषेक पूजा करें.