Gemini Weekly Horoscope
Gemini Weekly Horoscope
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह (11-17 मई 2026) कुल मिलाकर फलदायी रहेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलने का योग बन रहा है. मिथुन राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. यह सप्ताह इंजीनियरिंग, लॉ और मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समस्याओं से भरा होगा. इस दौरान उन्हें सही निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है. इसका खामियाजा उन्हें अपने प्रदर्शन में कमी के कारण दूसरे के सामने शर्मिंदा होकर उठाना पड़ सकता है.
सेहत का रखें ख्याल
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी. इसके बावजूद आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए. सेहत ठीक रखने के लिए अच्छा आहार लेना चाहिए. घर का कम तेल और मसाला में बना भोजन करना चाहिए. हर दिन योग और व्यायाम करना चाहिए. आप सुबह या शाम को पार्क में जाकर टहल भी सकते हैं. इस सप्ताह अकेले समय बिताना आपके लिए किसी दवा से कम नहीं होगा. यदि आप चाहते हैं आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे तो देर रात तक मोबाइल फोन न चलाएं. पूरी नींद जरूर लें.
व्यापार में होगा लाभ और नौकरी भी अच्छी चलेगी
इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा. वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा. ऑफिस में आप हर कार्य समय पर पूरा करेंगे. इससे आपसे आपके बॉस काफी खुश रहेंगे. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह अच्छे अवसर मिल सकते हैं. इस सप्ताह कोई भी काम जल्दबाजी न करें क्योंकि थोड़ा धैर्य आपके रिजल्ट को बेहतर बनाएगा. इस सप्ताह मिथुन राशि वालों का दूसरों से अलग काम करने का अंदाज, कई बड़े लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. खासतौर से इसका फायदा व्यापारी जातकों को अधिक होने वाला है, क्योंकि इससे उन्हें नए निवेशक मिलने की संभावना बढ़ेगी. उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ अर्जित करने में मदद के साथ-साथ, कार्यक्षेत्र पर दूसरों से अपने कामकाज की सराहना भी मिल सकेगी. इस सप्ताह व्यापार में विशेष रूप से विदेशी व्यापार या साझेदारी में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है.
पार्टनर से क्लियर करें बात
इस सप्ताह आप अपने किसी पुराने मित्र, साथी या प्रेमी को किसी और के साथ देखकर थोड़ा उदास हो सकते हैं. इस कारण आप परिवार के साथ समय व्यतीत करने से भी बचते हुए अकेला रहना अधिक पसंद करेंगे. यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर को क्लियर बता दें कि आपको सोचने के लिए थोड़ा समय चाहिए. आपकी खामोशी को वे कहीं नेगेटिव न समझ लें. इसलिए एक छोटी सी ईमानदार बात रिश्ता सुरक्षित रखेगी. सिंगल्स को अटेंशन तो मिल सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि हर अटेंशन सुकून नहीं देता. इस सप्ताह आपको एक्साइटमेंट से ज्यादा शांति की तलाश होगी. जब आप खुद इमोशनली हेल्दी महसूस करें, तभी किसी रिश्ते को आगे बढ़ाएं.