scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 17 to 23 August 2026: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह? यहां जानें करियर, प्रेम, धन और सेहत का हाल

Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी. इस सप्ताह धन तो आएगा लेकिन पैसा भी खूब खर्च होगा. ऐसे में धन को संचय करके रखें. यहां आप पढ़ सकते हैं इस सप्ताह करियर, लव लाइफ से लेकर सेहत का हाल. 

Advertisement
Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

मिथुन राशि के जातकों के लिए  17 से 23 अगस्त 2026 तक मिला-जुला रहने वाला है. इस दौरान तेज सोच और समझदारी आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. चंद्र राशि के अनुसार शनि के दशम भाव में स्थित होने से कामकाज का दबाव रह सकता है. वहीं प्राणायाम और नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी.

करियर और पढ़ाई में मिलेगी सफलता
नौकरीपेशा लोगों के लिए मंगलवार और शुक्रवार अच्छे रहेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है और आपकी कार्यक्षमता भी सामने आएगी. कारोबारियों के लिए नए ग्राहक, दूर के संपर्क या नई सेवाओं पर विचार करने का मौका मिलेगा. किसी बड़े निर्णय से पहले लागत और लाभ का आकलन जरूर करें. इस सप्ताह आपका मन अपने कुछ पुराने मित्रों से मिलने का करेगा, जिसके चलते आप कार्यक्षेत्र से छुट्टी भी ले सकते हैं. हालांकि आपका यूं अचानक छुट्टी पर जाना, आपके कई कार्यों को बाधित कर सकता है. ऐसे में आपको अपने कार्यों और उसकी तय सीमा को ध्यान में रखते हुए ही, कोई भी प्लान बनाने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का मध्य काफी उपयोगी रहेगा. कठिन विषयों की तैयारी, लेखन, प्रस्तुति और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है. हालांकि माता-पिता या घर के बड़े पढ़ाई को लेकर डांट सकते हैं, इसलिए लापरवाही से बचें.

धन के मामले में सावधानी बरतें
सप्ताह की शुरुआत में घर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान या मरम्मत पर खर्च हो सकता है. निवेश में जल्दबाजी न करें और जोखिम वाले विकल्पों में जरूरत से ज्यादा पैसा लगाने से बचें. किसी के आर्थिक सहयोग मांगने पर तुरंत हामी न भरें. विशेष रूप से महिला जातकों को वित्तीय लेन-देन और बोलचाल में सावधानी बरतने की सलाह है. शनिवार को जीवनसाथी या साझेदार के साथ बजट पर चर्चा करना लाभकारी रहेगा. संपत्ति या बड़े भुगतान से जुड़े दस्तावेज अच्छी तरह जांचने के बाद ही फैसला करें.

सेहत पर दें विशेष ध्यान
इस सप्ताह अपनी ऊर्जा को बहुत सारे कामों में लगाने के बजाय जरूरी कार्यों पर केंद्रित करें. प्राणायाम, योग और पर्याप्त नींद आपके लिए लाभकारी रहेंगे. सप्ताह के मध्य तक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन गुरुवार के बाद थकान, तनाव, एसिडिटी या नींद से जुड़ी छोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं. बाहर का भारी भोजन कम करें और लगातार बैठकर काम करने से बचें.

प्रेम संबंधों में संयम जरूरी
सप्ताह की शुरुआत में घर का माहौल आपके प्रेम संबंधों को प्रभावित करेगा. परिवार में शांति रहने पर पार्टनर के साथ भी नजदीकी बढ़ेगी. सोमवार शाम से बुधवार तक प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. किसी पसंदीदा व्यक्ति से बातचीत का मौका मिल सकता है. विवाहित लोगों के लिए घरेलू मामलों में तालमेल बना रहेगा. हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को काम का दबाव रिश्ते में तनाव ला सकता है. किसी तीसरे व्यक्ति की बातों पर भरोसा करके पार्टनर से विवाद न करें. शनिवार दोपहर के बाद संबंधों में सहयोग और समझ बढ़ेगी. इस सप्ताह अपनी निजी भावनाएं घर के किसी सदस्य या मित्र के सामने खुलकर रखने से बचें. आपकी मासूमियत का कोई व्यक्ति गलत फायदा उठा सकता है.

उपाय

  • बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरे फल अर्पित करें. 
  • इसके बाद ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. 
  • लकी अंक: 5 और 9
  • लकी रंग: सफेद और हल्का हरा