scorecardresearch

Gemini Weekly Horoscope 19-25 October 2026: मिथुन राशि वालों की इस सप्ताह आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी, नौकरी और व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mithun Weekly Horoscope 19-25 October 2026: मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह कोई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी. इससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी और व्यापार के लिए भी यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि वाले यहां विस्तृत रूप से साप्ताहिक राशिफल पढ़ सकते हैं. 

Advertisement
Gemini Weekly Horoscope Gemini Weekly Horoscope

Saptahik Mithun Rashifal 19 to 25 October 2026: मिथुन राशि वालों के लिए 19 से 25 अक्टूबर 2026 तक का सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के वैसे जातक जो नौकरी करते हैं, उन्हें इस सप्ताह प्रमोशन और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने की संभावना है. व्यापार करने वालों को नए अनुबंध और आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. रुके हुए पैसे वापस मिलने के योग बनेंगे. 

नौकरी और व्यापार में मिलेगी सफलता
चंद्र राशि के अनुसार, शनि के दसवें भाव में स्थित होने से इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. हालांकि, नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं. नौकरी बदलने या करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने की योजना बना रहे हैं, तो सोच-विचार के बाद आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा. व्यापारियों के लिए नए अनुबंध मिलने और व्यावसायिक यात्राओं से लाभ होने के योग हैं. सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी बड़े निवेश से बचें और हर सौदे की अच्छी तरह जांच करें.

आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत
मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रह सकता है. रुका हुआ भुगतान मिलने और निवेश से लाभ होने की संभावना है. हालांकि, केतु के तीसरे भाव में होने के कारण ऐसे दोस्तों और रिश्तेदारों से सावधान रहें, जो बार-बार आपसे पैसे खर्च करवाते हैं. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. 

करियर और शिक्षा में बनेंगे नए अवसर
इस सप्ताह आप अपने करियर को लेकर नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं. उन्हें पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों को अच्छे संस्थान में दाखिला मिलने की संभावना है. शोध और अध्ययन से जुड़े लोगों को भी सफलता मिल सकती है. छात्रों को समय का सही उपयोग करना चाहिए और गैरजरूरी गतिविधियों में अपनी ऊर्जा बर्बाद करने से बचना चाहिए.

पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंध
परिवार के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर मिलेंगे. माता-पिता से किसी पुराने परिचित के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. घर में शुभ या मांगलिक कार्य होने के योग हैं और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है. हालांकि, किसी परिजन की सेहत चिंता का कारण बन सकती है, इसलिए उनकी देखभाल करें. प्रेम जीवन के लिहाज से सप्ताह अनुकूल रहेगा. पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन के पल बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है.

स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
मानसिक तनाव और उदासी से बचने की कोशिश करें. मन को शांत रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें. खान-पान में लापरवाही करने से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. नियमित दिनचर्या अपनाएं और पर्याप्त आराम करें. आपको मालूम हो कि राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसके परिणामों को निश्चित भविष्यवाणी के रूप में न लें.

उपाय

  • मंगलवार और शुक्रवार को हनुमान जी की आराधना करें.
  • देवी-देवताओं को लाल पुष्प अर्पित करें.
  • शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें.
  • शुभ अंक: 6 और 8
  • शुभ रंग: लाल और दूधिया

ये भी पढ़ें